Akshaya Tritiya 2025: इस दिन कीजिए ये शुभ काम, बढ़ेगी धन-दौलत और बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Newspoint
अक्षय तृतीया को हिन्दू धर्म में बेहद शुभ दिन माना जाता है। इसे अबूझ मुहूर्त भी कहा जाता है, यानी इस दिन कोई भी शुभ कार्य बिना पंचांग देखे किया जा सकता है। विवाह, गृह-प्रवेश, नई संस्था या व्यापार की शुरुआत, गहनों, घर, जमीन या वाहन की खरीदारी जैसे कार्य इस दिन बहुत शुभ माने जाते हैं।
Hero Image


मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन किए गए शुभ कार्य कभी नष्ट नहीं होते, बल्कि उनका फल अक्षय यानी हमेशा बना रहता है। इसलिए इस दिन नई चीजें खरीदने और नए काम शुरू करने का खास महत्व है।

अक्षय तृतीया पर क्या करें?

इस दिन विवाह, गृह प्रवेश, गहने, जमीन, वाहन या नई चीजों की खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। नए व्यापार या संस्था की शुरुआत करने का भी यह सबसे अच्छा दिन होता है। यह दिन इसलिए भी खास है क्योंकि भगवान विष्णु के अवतरण और परशुराम जयंती का उत्सव भी इसी दिन मनाया जाता है।


अक्षय तृतीया के दिन दान-पुण्य का महत्व

इस दिन जल से भरा घड़ा, छाता, पंखा, जौ और चावल का दान करना बहुत पुण्यकारी माना गया है। इसके अलावा, सड़क पर प्याऊ लगवाना या जल सेवा करना भी पुण्य बढ़ाता है। माना जाता है कि अक्षय तृतीया पर किए गए दान और पुण्य कार्यों का फल कई गुना बढ़कर मिलता है और पीढ़ी दर पीढ़ी बना रहता है।

पितरों को तर्पण और पूजन

अक्षय तृतीया के दिन पितरों को जल तर्पण और पिंडदान करने का भी विशेष महत्व है। इससे पितृदोष दूर होता है और पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही, गंगा स्नान और भगवत पूजन करने से सारे पाप भी नष्ट हो जाते हैं।


स्वर्ण खरीदारी का महत्व

सूर्य और बृहस्पति का संबंध सोने से माना गया है। इसलिए अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना बहुत शुभ होता है। यह ना केवल आर्थिक समृद्धि लाता है बल्कि जीवन में सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ाता है।

ईश्वर से क्षमा याचना का दिन

इस दिन ईश्वर से अपने जाने-अनजाने अपराधों के लिए क्षमा मांगना चाहिए। सच्चे दिल से प्रार्थना करने पर भगवान सारे दोष माफ कर देते हैं और सद्गुणों का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

क्यों खास है अक्षय तृतीया का दिन?

यह दिन ऐसा माना जाता है कि जो भी काम आज के दिन शुरू किए जाते हैं, वो कभी विफल नहीं होते। जप, तप, हवन, स्वाध्याय, दान आदि इस दिन कई गुना फल देते हैं और आने वाली पीढ़ियों तक शुभ प्रभाव छोड़ते हैं।


तो इस अक्षय तृतीया पर शुभता, समृद्धि और सौभाग्य का आशीर्वाद पाने के लिए जरूर करें ये खास उपाय।


Disclaimer: यह जानकारी सिर्फ धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारी के लिए दी गई है। कोई भी उपाय अपनाने से पहले अपनी समझ या किसी विशेषज्ञ से सलाह लें। इस जानकारी से जुड़ी किसी भी तरह की जिम्मेदारी न्यूज़प्वाइंट की नहीं होगी।


Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint