लग्जरी कार खरीदना लोगों के लिए हुआ और महंगा, BMW इस साल चौथी बार बढ़ाएगी अपनी कारों की कीमत, CEO ने बताया कारण
लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW India जल्द ही अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने की तैयारी कर रही है. कंपनी के अनुसार, रुपये की लगातार कमजोरी और महंगी होती कमोडिटी की वजह से लागत पर दबाव बढ़ रहा है. इसी का असर अब कारों की कीमतों पर पड़ सकता है. कंपनी के प्रेसिडेंट और CEO हरदीप सिंह ब्रार ने शुक्रवार को बताया कि कंपनी इस साल भारत में पहले ही तीन बार कीमतें बढ़ा चुकी है और अब एक और बढ़ोतरी की तैयारी चल रही है. यह नई कीमत बढ़ोतरी अगले महीने यानी अक्टूबर में की जा सकती है.

अक्टूबर से महंगी हो सकती हैं BMW की कारेंBMW और MINI की गाड़ियों की कीमतों में 2026 के दौरान अब तक कुल मिलाकर करीब 4 से 5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो चुकी है. कंपनी का कहना है कि विदेशी मुद्रा यानी फॉरेक्स में बदलाव का उस पर काफी असर पड़ा है. हरदीप सिंह ब्रार के अनुसार, पिछले साल जनवरी की तुलना में रुपये और विदेशी मुद्रा से जुड़ा दबाव करीब 18 प्रतिशत तक बढ़ गया है. इसके अलावा कार बनाने में इस्तेमाल होने वाली कई जरूरी चीजों की कीमत भी बढ़ी है. ऐसे में कंपनी के लिए मौजूदा कीमतों पर मार्जिन बनाए रखना मुश्किल हो रहा है.
BMW India के CEO ने संकेत दिया है कि अगली कीमत बढ़ोतरी अक्टूबर में हो सकती है. हालांकि, कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि अलग-अलग मॉडल पर कितनी बढ़ोतरी होगी. ऐसे में अगर आप आने वाले समय में BMW की नई लग्जरी कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो अब आपको पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है.
BMW 7 Seriesबता दें कि कंपनी ने हाल ही में भारत में नई BMW 7 Series रेंज पेश की है. इस बार कार को पेट्रोल के साथ ऑल-इलेक्ट्रिक पावरट्रेन में भी उपलब्ध कराया गया है. इसके अलावा परफॉर्मेंस-केंद्रित BMW i7 M70 को भी भारतीय बाजार में उतारा गया है. नई 7 Series को बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने पेश किया है. उन्हें BMW India के ब्रांड वॉइस के तौर पर भी पेश किया गया है.
BMW ने भारत में अपनी लोकल मैन्युफैक्चरिंग को भी आगे बढ़ाया है. कंपनी के चेन्नई स्थित प्लांट में अब BMW i7 का प्रोडक्शन किया जाएगा. कंपनी के अनुसार, जर्मनी के बाद भारत ऐसा एकमात्र देश है जहां i7 का स्थानीय उत्पादन होगा. हालांकि, BMW i7 M70 को भारत में पूरी तरह तैयार यूनिट यानी Completely Built-Up Unit (CBU) के तौर पर बेचा जाएगा.

Next Story