Nissan Tekton SUV की पहली झलक आई सामने, टीजर हुआ जारी, 9 जुलाई को होगी भारतीय बाजार में लॉन्च
कार निर्माता कंपनी निसान इंडिया ने अपनी SUV निसान टेकटोन ( Nissan Tekton ) के ग्लोबल डेब्यू की तारीख का ऐलान कर दिया है. कंपनी आने वाली 9 जुलाई को नई निसान टेकटोन भारतीय बाजार में पेश करने वाली है. वहीं इससे पहले कंपनी ने इस SUV का टीजर भी जारी कर दिया है, जिसमें इस कार को बेबी पैट्रोल बताया है. ऐसे में आइए जानते हैं नई निसान टेकटोन की डिटेल्स के बारे में.
नई निसान टेकटोन टीजर कंपनी ने आज निसान टेकटोन का टीजर जारी कर दिया है. टीजर के मुताबिक, निसान टेकटोन में Patrol से प्रेरित कई डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे. SUV के फ्रंट में चौड़ी ग्रिल दी जाएगी, जिसके बीच में लाल रंग की हॉरिजॉन्टल स्ट्रिप और रोशनी से जगमगाता निसान लोगो होगा. इसके अलावा फुल-विड्थ LED DRL, L-शेप हेडलैंप डिजाइन और मस्कुलर बोनट इसे आकर्षक लुक देंगे.

इस नई SUV में बोनट पर स्कल्प्टेड लाइन्स, सेंटर हूड स्कूप और टेकटोन बैजिंग भी देखने को मिलेगी, जो इसके स्पोर्टी अंदाज को और मजबूत बनाती है. नई टेकटोन के रियर प्रोफाइल में रूफ-माउंटेड स्पॉइलर, ढलानदार विंडस्क्रीन, C-शेप कनेक्टेड टेललैंप्स और बड़ा बंपर दिया जाएगा. आकार के मामले में यह नई रेनॉन्ट डस्टर के बराबर हो सकती है, जिससे इसे मिड-साइज SUV सेगमेंट में मजबूत दावेदार माना जा रहा है.

Next Story