SUV खरीदने वालों की बदल रही पसंद, डीजल छोड़ CNG की तरफ बढ़ रहे ग्राहक; Brezza-Exter निभा रहे बड़ा रोल
भारत में SUV खरीदने का सपना देखने वाले लोगों की पहली पसंद अब सिर्फ डीजल या पेट्रोल नहीं रही। ग्राहक अब इस बात का पूरा हिसाब लगा रहे हैं कि गाड़ी बड़ी या दमदार हो लेकिन हर महीने उसका खर्च जेब पर भारी न पडे़। यही कारण है कि छोटी और कॉम्पैक्ट SUV मार्केट में CNG की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। अब तक CNG को मुख्य रूप से छोटी हैचबैक कारों के लिए पसंद किया जाता था। लेकिन, अब तस्वीर बदल रही है। जिन कस्टमर के लिए डीजल SUV पहली पसंद हुआ करती थी उनमें कुछ अब CNG मॉडल की तरफ रुख कर रहे हैं। ऑटो सेक्टर के ताजा आंकड़े भी इसी बदलाव की कहानी बता रहे हैं।

SUV मार्केट में बढ़ी CNG की हिस्सेदारीऑटोमोबाइल कंसल्टेंसी फर्म Jato Dynamics के आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में रजिस्टर हुई टोटल SUVs में 15.3% गाड़ियां CNG वाली थीं। इसके मुकाबले डीजल SUV की हिस्सेदारी 28% है। वहीं, इलेक्ट्रिक SUV की हिस्सेदारी 9.9% रही। सबसे खास बात यह है कि पिछले फाइनेंशियल ईयर में CNG की हिस्सेदारी 13.2% थी। यानी, बहुत कम समय में इस सेगमेंट में CNG की पकड़ मजबूत हुई है।
पांच साल पहले फाइनेंशियल ईयर 2023 में भी CNG की हिस्सेदारी लगभग इतनी ही थी। उस समय Maruti Suzuki ने Brezza का फैक्ट्री फिटेड CNG मॉडल पेश किया था। इसके बाद Grand Vitara S-CNG जैसे मॉडल भी बाजार में आए।
डीजल SUV को मिल रही CNG से चुनौतीएक समय था जब SUV खरीदने वाले ज्यादातर लोग डीजल इंजन को प्राथमिकता देते थे। इसकी वजब बेहतर टॉर्क और लंबी दूरी पर अच्छा परफॉर्मेंस था। लेकिन, अब छोटी और कॉम्पैक्ट SUV के खरीदारों की सोच बदल रही है। वित्त वर्ष 2022 में SUV बिक्री में डीजल की हिस्सेदारी 38.9% थी। अब CNG जैसे ऑप्शन के आने से बाजार में मुकाबला बढ़ गया है।
Jato Dynamics के प्रेसिडेंट रवि भाटिया के मुताबिक, अब SUV खरीदने का फैसला केवल गाड़ी के लुक और बॉडी स्टाइल पर नहीं हो रहा है। ग्राहक यह भी देख रहे हैं कि SUV चलाने का खर्च उनकी जेब के हिसाब से है या नहीं। यही पर CNG अपनी पकड़ बना रही है।
बढ़ा रही Brezza-Exter जैसी SUVइस बदलाव का फायदा Maruti Suzuki और Hyundai जैसी कंपनियां उठा रही हैं। Maruti Suzuki के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में उसके CNG वाहनों की बिक्री में 44% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी के एंट्री और कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में CNG की हिस्सेदारी कुछ मामलों में कुल मांग के 40% तक पहुंच रही है। Brezza और नई Victoris जैसे मॉडल इस डिमांड को बढ़ाने में मदद कर रहे हैं।
दूसरी तरफ, Hyundai की Exter भी फैक्ट्री फिटेड CNG ऑप्शन के साथ बाजार में मौजूद है। कंपनी अब जनवरी में Bayon को भी अपनी CNG रेंज में शामिल करने की तैयारी कर रही है। Hyundai के मुताबिक, उसकी टोटल CNG गाड़ियों की बिक्री में SUV का योगदान एक-तिहाई से ज्यादा है। इससे साफ है कि CNG अब केवल छोटी कारों तक सीमित नहीं रह गई है।
इन शहरों में बढ़ रही मांगCNG SUV की डिमांड देश के कई बड़े शहरों में तेजी से बढ़ रही है। इस मामले में नई दिल्ली, पुणे, अहमदाबाद, मुंबई और सूरत प्रमुख बाजार बनकर उभरे हैं। इन शहरों में CNG नेटवर्क और रोजाना गाड़ी चलाने वाले ग्राहकों की जरूरत इस सेगमेंट को आगे बढ़ाने में मदद कर रही है।
Hyundai ने भी 2030 तक अपनी टोटल बिक्री में 50% से ज्यादा हिस्सेदारी पर्यावरण के अनुकूल पावरट्रेन वाली गाड़ियों की करने का टारगेट रखा है। इसमें CNG, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारें शामिल होंगी। फिलहाल बड़ी और प्रीमियम SUVs में डीजल की मजबूत मौजूदगी बनी हुई है। लेकिन छोटी और कॉम्पैक्ट SUV के बाजार में CNG एक मजबूत ऑप्शन बनकर सामने आ रही है।

Next Story