Kia की यह नई एसयूवी बाजार में कर रही शानदार प्रदर्शन, हर महीने बिक रही 10,000 से ज्यादा यूनिट्स, जानें नाम और कीमत
कार निर्माता कंपनी किआ द्वारा हाल ही में यानी कुछ महीनों पहले भारतीय बाजार में अपनी नई जनरेशन किआ सेल्टोस (Kia Seltos) को लॉन्च किया गया था, जिसके बाद से ही किआ सेल्टोस ने बिक्री के मामले में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. जनवरी 2026 में लॉन्च के बाद से यह मिड-साइज SUV लगातार हर महीने 10,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री कर रही है, जिससे इसकी लोकप्रियता साफ नजर आती है.
किआ सेल्टोस सेल्स
नई किआ सेल्टोस की बिक्री शुरुआत से ही मजबूत रही है. जनवरी 2026 में कंपनी ने 10,639 यूनिट्स गाड़ियों की बिक्री की थी. वहीं फरवरी में किआ सेल्टोस की कुल 10,308 यूनिट्स की बिक्री हुई. इसके अलावा मार्च में किआ सेल्टोस ने कुल 11,041 यूनिट्स की बिक्री की थी. ऐसे में तीन महीनों में कुल मिलाकर किआ ने 31,988 यूनिट्स सेल्टोस की बिक्री की है, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे मजबूत कारों में से एक बनाती है.
नई किआ सेल्टोस ने बिक्री के मामले में कई प्रतिद्वंद्वियों को पीछे भी छोड़ा है. इसी अवधि में यानी 3 महीनों में टाटा की सिएरा ने 23,106 यूनिट्स की बिक्री की है. वहीं किआ सेल्टोस एसयूवी हुंडई क्रेटा, टाटा सिएरा जैसी कारों को कड़ी टक्कर दे रही है.
किआ सेल्टोस की कीमत और इंजन
किआ सेल्टोस की कीमत की बात करें तो किआ सेल्टोस की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये है. वहीं इस कार की टॉप वेरिएंट की कीमत 20.19 लाख रुपये है. किआ सेल्टोस में 3 इंजन ऑप्शन मिलते हैं. इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन, 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन शामिल है. इसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्प भी उपलब्ध हैं, जिससे ग्राहकों को अपनी जरूरत के अनुसार विकल्प चुनने की सुविधा मिलती है.
आपको बता दें कि किआ सेल्टोस में कई एडवांस फीचर्स दिए गए है. साथ ही इसमें कई सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं. इस SUV को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इसने एडल्ट प्रोटेक्शन में 32 में से 31.70 अंक और चाइल्ड प्रोटेक्शन में 49 में से 45 अंक हासिल किए हैं, जो इसे एक सुरक्षित फैमिली कार बनाता है.

Next Story