Maruti Suzuki Brezza Facelift के लॉन्च से पहले पुरानी ब्रेजा पर बंपर डिस्काउंट, कंपनी और डीलर दोनों दे रहे छूट

Newspoint
मारुति सुजुकी भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है, जिसके द्वारा भारतीय बाजार में अलग अलग सेगमेंट में कई कारें ऑफर की जाती हैं. अब मारुति सुजुकी इस महीने अपनी एक और एसयूवी बाजार में लॉन्च करने जा रही है, जो मारुति सुजुकी ब्रेजा का नया फेसलिफ्ट वर्जन है. कंपनी आने वाली 24 जुलाई को ब्रेजा का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने जा रही है. वहीं इससे पहले मौजूदा ब्रेजा मॉडल पर कंपनी के साथ-साथ कई डीलर आकर्षक छूट दे रहे हैं, जिससे पुराना स्टॉक जल्दी खत्म किया जा सके. ऐसे में अगर आप एक नई एसयूवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह मौका आपके लिए शानदार हो सकता है. आइए जानते हैं डिटेल्स.
Hero Image

मारुति सुजुकी ब्रेजा डिस्काउंट ऑफर
इस समय मारुति सुजुकी ब्रेजा के सभी पेट्रोल और CNG वेरिएंट्स पर 25,000 रुपये का कंज्यूमर डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके अलावा ग्राहक अपनी पुरानी कार एक्सचेंज करने पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस या स्क्रैपेज पॉलिसी के तहत 25,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस भी ले सकते हैं. वहीं पात्र ग्राहकों को 5,000 रुपये का इंस्टीट्यूशनल बेनिफिट भी दिया जा रहा है.