पैसेंजर कारों से लेकर SUV तक, अगले महीने से महंगी होने जा रही टाटा की कारें, जानें ग्राहकों की जेब पर कितना पड़ेगा असर
अगर आप आने वाले दिनों में टाटा की कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो अब आपको देरी नहीं करनी चाहिए और टाटा की कार को इसी महीने के अंदर खरीद लेना चाहिए. दरअसल, अगले महीने यानी 1 सितंबर से टाटा की कारें महंगी होने वाली हैं. इस बात की जानकारी खुद कंपनी ने दी है. टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने अपनी पैसेंजर कारों और SUV की कीमतों में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है. नई कीमतें अगले महीने से अलग अलग मॉडलों और वेरिएंट पर लागू होंगी.

Next Story