Kia Car Price Hike: अगले महीने से महंगी हो रही हैं किआ की कारें, अलग अलग मॉडलों पर इतने प्रतिशत की होगी बढ़ोतरी

Newspoint
कार निर्माता कंपनी किआ इंडिया द्वारा भारतीय बाजार में अलग अलग सेगमेंट में कई कारें ऑफर की जाती हैं, जो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. ऐसे में अगर आप भी आने वाले समय में किआ की कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो अब आपको देरी नहीं करनी चाहिए. दरअसल, किआ की कारें अगले महीने यानी 1 जुलाई से महंगी होने वाली हैं. किआ ने अपने वाहन पोर्टफोलियो की कीमतों में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है. कंपनी ने बताया है कि 1 जुलाई 2026 से उसकी कारों की कीमतों में अधिकतम 2 प्रतिशत तक की वृद्धि की जाएगी.
Hero Image