VinFast VF MPV 7 आज भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, मिल रहे हैं कई फीचर्स, शुरूआती कीमत 24.49 लाख रुपये

Newspoint
भारत के ईवी बाजार में अब एक और नई गाड़ी जुड़ गई है. विनफास्ट ने आज भारत में अपनी नई विनफास्ट VF MPV 7 लॉन्च कर दी है. यह कंपनी की तीसरी इलेक्ट्रिक कार है और इसे खासतौर पर बड़ी फैमिली और ज्यादा स्पेस चाहने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. ऐसे में अगर आप आने वाले समय में एक नई ईवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आप नई ईवी विनफास्ट VF MPV 7 को खरीदने के बारे में सोच सकते हैं. आइए जानते हैं नई विनफास्ट VF MPV 7 की सभी डिटेल्स के बारे में.
Hero Image

विनफास्ट VF MPV 7 की कीमत
सबसे पहले बात कर लेते हैं नई विनफास्ट VF MPV 7 की कीमत के बारे में तो नई विनफास्ट VF MPV 7 की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 24.49 लाख रुपये है. वहीं विनफास्ट VF MPV 7 की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है. ग्राहक इसे कंपनी की वेबसाइट या उसके 50 अधिकृत डीलरशिप के जरिए बुक कर सकते हैं. बुकिंग के लिए आपको केवल 21,000 रुपये का टोकन अमाउंट देना होगा.

विनफास्ट VF MPV 7 बैटरी और रेंज
विनफास्ट VF MPV 7 में 60.13kWh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 517 किमी की रेंज देने का दावा करती है. यह ईवी 0 से 100 किमी तक की स्पीड 10 सेकेंड से कम में ही ले लेती है. इसके अलावा इस ईवी की टॉप स्पीड 140 किमी प्रति घंटा है. साथ ही यह MPV फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, जिससे बैटरी 10 से 70 प्रतिशत तक सिर्फ 30 मिनट में चार्ज हो सकती है.

VinFast VF MPV 7 डिजाइन और फीचर्स
विनफास्ट VF MPV 7 एक बड़ी ईवी है, जिसमें काफी अच्छा स्पेस दिया गया है. इस ईवी में तीन रो सीटिंग दी गई है और यह 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में आती है, जिससे बड़ी फैमिली के लिए यह एक अच्छा विकल्प बनती है. इस ईवी की डायमेंशन कुछ इस तरह से हैं.

  • लंबाई: 4,740mm
  • चौड़ाई: 1,872mm
  • ऊंचाई: 1,734mm
  • व्हीलबेस: 2,840mm

विनफास्ट VF MPV 7 का डिजाइन काफी क्लीन और मॉडर्न रखा गया है. इसमें बाहर की तरफ फ्रंट में फुल-विड्थ LED लाइट बार, LED हेडलैंप्स, रियर में कनेक्टेड LED टेललाइट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं. वहीं इंटीरियर में इस ईवी में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, ड्यूल-टोन केबिन और बड़े कपहोल्डर्स दिए गए हैं.