EV या पेट्रोल? गलत टू-व्हीलर चुना तो हर महीने होगा हजारों का नुकसान!
तेल के बढ़ते दामों ने नए टू-व्हीलर खरीदने का प्लान बना रहे लोगों को दुविधा में डाल दिया है। मार्केट में सैकड़ों टू-व्हीलर मौजूद हैं, लेकिन अपनी जरूरत के हिसाब से सही टू-व्हीलर चुनना आसान नहीं है, खासकर तब जब हर महीने नए-नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में आ रहे हों। इस आर्टिकल में हम आपको उन सभी जरूरी बातों के बारे में बताएंगे, जो सही टू-व्हीलर चुनने में आपकी मदद कर सकती हैं।
1. रोजाना कितना चलाते हैं, पहले यह समझें
अगर आपकी रोजाना की रनिंग 30-50 किमी या उससे ज्यादा है, तो EV टू-व्हीलर लंबे समय में सस्ता पड़ सकता है। वहीं, कम इस्तेमाल करने वालों के लिए पेट्रोल स्कूटर भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
2. खर्च में कौन है आगे?
EV टू-व्हीलर को चार्ज करने का खर्च पेट्रोल भरवाने की तुलना में काफी कम होता है। यही वजह है कि रोजाना ज्यादा चलाने वाले लोगों के लिए EV से अच्छी बचत हो सकती है।
3. चार्जिंग की सुविधा है या नहीं?
अगर घर या ऑफिस में चार्जिंग की सुविधा है, तो इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सुविधाजनक और किफायती साबित हो सकता है। लेकिन जिन इलाकों में चार्जिंग स्टेशन कम हैं, वहां पेट्रोल टू-व्हीलर ज्यादा आसान विकल्प हो सकते हैं।
4. लंबी दूरी के लिए कौन बेहतर?
पेट्रोल टू-व्हीलर में कुछ ही मिनटों में फ्यूल भरवाकर फिर से सफर शुरू किया जा सकता है। वहीं, EV टू-व्हीलर को चार्ज होने में समय लगता है। इसलिए लंबे सफर के लिए पेट्रोल टू-व्हीलर अभी भी ज्यादा सुविधाजनक माने जाते हैं।
Next Story