120 लीटर की डिग्गी और 140 किलोमीटर की रेंज, इस इलेक्ट्रिक बाइक में आ जाएगा खूब सारा सामान, इस देश में लॉन्च

Newspoint
Newspoint
Electric Bike News: आमतौर पर मार्केट में आने वाली ज्यादातर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकलें तेज स्पीड, स्पोर्टी लुक और बड़ी डिजिटल स्क्रीन्स जैसे फीचर्स के साथ आती हैं। लेकिन, इस चक्कर में वे रोजमर्रा में लोगों के काम आने वाली असली जरूरतों (जैसे सामान रखने की जगह) को भूल जाती हैं। स्कूटरों में सामान रखने की जगह होती है लेकिन, बाइक्स में कोई स्टोरेज स्पेस नहीं होता। बेल्जियम के एक स्टार्टअप ANY Mobility ने एक अनोखी इलेक्ट्रिक बाइक पेश की है, जिसका नाम है ANY LUV1।
Hero Image

कंपनी इसे मोटरसाइकल नहीं, बल्कि LUV यानी लाइफ यूटिलिटी व्हीकल (Life Utility Vehicle) कह रही है। इसमें सामान रखने के लिए 120 लीटर का स्टोरेज बॉक्स दिया गया है और यह 140 तक की रेंज के साथ आती है। हालांकि, भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। आइए आपको इस शानदार इलेक्ट्रिक बाइक की सभी खूबियों के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Newspoint
जगह - इस इलेक्ट्रिक बाइक की सबसे बड़ी खासियत इसका डिजाइन है। इसमें सामान रखने के लिए ढेर सारी जगह दी गई है। सेंट्रल कंपार्टमेंट - इस बाइक के बीचो-बीच जहां आम मोटरसाइकलों में इंजन दिया जाता है, वहां इसमें 120 लीटर का एक बड़ा सामान रखने का बॉक्स (कार्गो कंपार्टमेंट) दिया गया है, जो किसी भी आम स्कूटर की डिक्की से कई गुना बड़ा है। इसमें आप ऑफिस का बैग, हेलमेट, छोटा सूटकेस, मार्केट का सामान या राशन आसानी से रख सकते हैं। एक्स्ट्रा रैक - मोटरसाइकल के आगे और पीछे भी सामान बांधने के लिए अलग से रैक दिए गए हैं। इसके अंदरूनी बॉक्स के खानों (डिवाइडर्स) को आप अपनी जरूरत के हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं।
Newspoint
यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल मॉड्यूलर डिजाइन के साथ आती है, यानी इसके पार्ट्स को आसानी से बदला या सेट किया जा सकता है। आप इसके बॉडी पैनल्स बदल सकते हैं, बैठने की सीट को एडजस्ट कर सकते हैं और अपनी जरूरत के हिसाब से अन्य चेंजेस भी करा सकते हैं। आप जब चाहे बाइक का रूप बदल सकते हो।
Newspoint
दिखने में यह इलेक्ट्रिक बाइक अजीबोगरीब या जरूरत से ज्यादा फ्यूचरिस्टिक नहीं लगती। इंट्रेस्टिंग इंजीनियरिंग की रिपोर्ट (Ref) के मुताबिक इसका डिजाइन इटली की मशहूर फर्म ग्रैनस्टुडियो (Granstudio) ने तैयार किया है, जिसके हेड पिनिनफेरिना (Pininfarina) के पूर्व डिजाइन डायरेक्टर लोवी वरमीर्श हैं। उन्होंने इसके एल्युमिनियम चेसिस (फ्रेम) और सामान रखने की जगह को इस तरह से डिजाइन किया है कि यह देखने में भी अच्छी लगती है।
Newspoint
दमदार मोटर - इसमें 11 kW की रियर हब मोटर लगी है, जो बाइक को 100 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड देती है। यानी आप इसे शहर की तंग गलियों से लेकर हाईवे तक आसानी से दौड़ा सकते हैं। रेंज और बैटरी - इसमें 6.5 kWh की क्षमता वाली दो स्वैपेबल (निकाली जाने वाली) लिथियम-आयन बैटरियां दी गई हैं। एक बार फुल चार्ज होने पर यह इलेक्ट्रिक बाइक 110 से 140 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। आसान चार्जिंग - घर के साधारण 220V के प्लग से कनेक्ट करने पर इसकी बैटरियां 4 घंटे से भी कम समय में फुल चार्ज हो जाती हैं। वजन और ऊंचाई - इस बाइक का कुल वजन लगभग 160 किलोग्राम है और इसकी सीट की ऊंचाई 30.9 इंच रखी गई है, ताकि भारी ट्रैफिक में भी इसे संभालना और मोड़ना बेहद आसान रहे।