भारत में लॉन्च हुई नई Lexus ES 300h हाइब्रिड कार, जानें कीमत और फीचर्स
लेक्सस ने भारत में अपनी नई ES 300h हाइब्रिड कार को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 66.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसके साथ ही कंपनी ने इस नई हाइब्रिड सेडान कार के लिए बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है। यह नया मॉडल कंपनी की मौजूदा ES सीरीज का हिस्सा है, जिसमें पहले से ही एक ऑल-इलेक्ट्रिक 500e मॉडल भी मौजूद है। अगर इस नई Lexus ES 300h के सबसे महंगे (टॉप-स्पेक) मॉडल की बात करें, तो उसकी कीमत 71.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। यह कार TNGA GA-K प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है। आइए इसके डिजाइन, फीचर्स और इंजन के बारे में सब कुछ विस्तार से जानते हैं।
Next Story