Royal Enfield Guerrilla 450 महंगी हुई, जानें सभी वेरिएंट्स की नई कीमतें
रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 को भारत में जुलाई 2024 में लॉन्च किया गया था। तब से लेकर आज तक यह भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में सबसे पसंदीदा स्ट्रीट-नेकेड रोडस्टर बाइक्स में से एक बनी हुई है। अगर आप इस बाइक को खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी अपडेट है। कंपनी ने भारत में अपनी इस पॉपुलर बाइक के दाम बढ़ा दिए हैं। वेरिएंट के हिसाब से अब यह बाइक पहले के मुकाबले 2,044 रुपये तक ज्यादा महंगी हो गई है। आइए देखते हैं कि रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 के लिए अब आपको कितनी कीमत चुकानी होगी।
Next Story