सोना फिर हुआ महंगा! चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार

Newspoint
Newspoint

सोना-चांदी  : कुछ दिनों की गिरावट के बाद सोने की कीमतों ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। , 3 जुलाई को घरेलू सर्राफा बाजार में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के दाम बढ़ गए। वहीं, चांदी की कीमतों में भी अच्छी तेजी देखने को मिली। वैश्विक बाजार से मिले सकारात्मक संकेत, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में आक्रामक बढ़ोतरी की उम्मीद कम होने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मजबूती का असर भारतीय बाजार पर भी साफ दिखाई दिया।

Hero Image
MCX पर भी सोना-चांदी चमके
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार सुबह सोना करीब 1.43% की तेजी के साथ ₹1,48,250 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। वहीं, चांदी भी करीब 1.8% उछलकर ₹2,37,570 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। इससे निवेशकों का भरोसा एक बार फिर बुलियन मार्केट की ओर बढ़ता नजर आया।

देश के बड़े शहरों में आज सोने का भाव
नई दिल्ली

24 कैरेट: ₹1,47,730 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट: ₹1,35,419 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹2,36,730 प्रति किलो
मुंबई

24 कैरेट: ₹1,47,990 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹1,35,658 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹2,37,130 प्रति किलो
बेंगलुरु

24 कैरेट: ₹1,48,050 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹1,35,713 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹2,37,200 प्रति किलो
कोलकाता

24 कैरेट: ₹1,47,740 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹1,35,428 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹2,36,700 प्रति किलो