घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कारोबार में

Newspoint
Newspoint

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मामूली गिरावट के साथ हुई थी।

बाजार खुलने के तुरंत बाद खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक कुछ देर के लिए हरे निशान में भी पहुंचे, लेकिन थोड़ी देर बाद ही बिकवाली का दबाव बन गया।

शेयरों की बिक्री की वजह से इन दोनों सूचकांकों की चाल में दोबारा कमजोरी आ गई। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.02 प्रतिशत और निफ्टी 0.01 प्रतिशत की मामूली मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

Hero Image