New Aadhaar App: मोबाइल से आधार अपडेट करना हुआ आसान, जानें ₹75 में नंबर बदलने का पूरा तरीका
आधार कार्ड धारकों के लिए एक बहुत अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार से जुड़ी सेवाओं को और भी आसान बनाने के लिए एक नया आधार ऐप लॉन्च किया है। अब इस ऐप की मदद से यूजर्स अपनी डिजिटल पहचान को मैनेज करने, ऑफलाइन वेरिफिकेशन करने और अपने मोबाइल नंबर या पते जैसी जरूरी जानकारी को घर बैठे अपडेट करने की सुविधा पा सकते हैं। अब पहले की तरह बार-बार आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह सुविधा उन लोगों के लिए विशेष रूप से मददगार है जिनका पुराना मोबाइल नंबर बंद हो चुका है या जिन्हें नया नंबर अपडेट करने में परेशानी हो रही थी।
मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका
अपना मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए सबसे पहले अपने एंड्रॉयड या आईओएस फोन पर नया आधार ऐप इंस्टॉल करें। ऐप खोलें और आधार आधारित ऑथेंटिकेशन के जरिए लॉगिन करें। होम स्क्रीन पर 'सर्विसेज' सेक्शन में जाएं और 'अपडेट मोबाइल नंबर' विकल्प को चुनें। आपकी स्क्रीन पर वर्तमान नंबर दिखाई देगा। यहाँ अपना नया नंबर दर्ज करें और ओटीपी वेरिफिकेशन पूरा करें। इसके बाद आपकी अपडेट रिक्वेस्ट यूआईडीएआई (UIDAI) के पास जमा हो जाएगी।
कितना लगेगा शुल्क?
यूआईडीएआई के अनुसार मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए 75 रुपये का सर्विस चार्ज देना होगा जिसका भुगतान आप सीधे ऐप के जरिए कर सकते हैं। अपडेट की प्रक्रिया पूरी होने में अधिकतम 30 दिनों का समय लग सकता है।
ये बातें जरूर रखें याद
यदि आपके आधार के साथ पहले से कोई मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो आप खुद से नया नंबर अपडेट नहीं कर पाएंगे। ऐसी स्थिति में आपको अपने नजदीकी आधार केंद्र पर ही जाना होगा। इसके अलावा यूजर्स नए आधार ऐप के जरिए अपना पता भी बदल सकते हैं। इसके लिए आपको एक वैध एड्रेस प्रूफ दस्तावेज अपलोड करना होगा और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
कब जाना होगा आधार केंद्र?
हालांकि मोबाइल नंबर और पता ऐप के जरिए बदला जा सकता है लेकिन बायोमेट्रिक बदलाव (जैसे फिंगरप्रिंट या आंखों की पुतली) और जन्म तिथि में बदलाव के लिए अब भी नामांकन केंद्र जाना अनिवार्य है। यूआईडीएआई के मुताबिक भविष्य में ऐप में अन्य डेमोग्राफिक बदलावों की सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी।
You may also like
- Gold Silver Price: चांदी में भारी गिरावट, 11,000 रुपये लुढ़की, सोना भी आया नीचे, नए रेट जान लीजिए
- इंडिगो ने हवाई यात्रा पर अतिरिक्त ईंधन शुल्क लगाने की घोषणा की
- ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से भारतीय जहाज़ को सेफ पैसेज देने की पुष्टि की
- भारतीय शेयर बाजार में गिरावट: मध्य पूर्व के तनाव का प्रभाव
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में राहत की खबर! भारत के जहाजों को ग्रीन सिग्नल, ईरान ने इंडिया को बताया अपना दोस्त









