Atal Pension Yojana: मात्र 42 रुपये के निवेश से पाएं बुढ़ापे में 1000 रुपये महीना पेंशन

रिटायरमेंट के बाद जब उम्र बढ़ने लगती है और काम करना मुश्किल हो जाता है, तब आय के स्रोत कम होने से दैनिक खर्चों को संभालना सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है। यह चिंता खास तौर पर उन लोगों के लिए ज्यादा होती है जो असंगठित क्षेत्रों में काम करते हैं जैसे दिहाड़ी मजदूर, ड्राइवर या रेहड़ी-पटरी वाले। ऐसे ही लोगों के लिए भारत सरकार 'अटल पेंशन योजना' (APY) चलाती है। यह योजना 60 साल की उम्र के बाद एक निश्चित मासिक पेंशन प्रदान करती है, ताकि लोगों को बुढ़ापे में कोई आर्थिक दिक्कत न हो।
Hero Image