ATM Card Benefits: आपके डेबिट कार्ड पर मिल सकता है ₹5 लाख तक का मुफ्त दुर्घटना बीमा, जानें कैसे मिलेगा फायदा

आज के समय में लगभग हर व्यक्ति के पास बैंक का एटीएम (ATM) या डेबिट कार्ड होता है। इनका इस्तेमाल सिर्फ पैसे निकालने के लिए ही नहीं, बल्कि ऑनलाइन शॉपिंग, बिल पेमेंट और दूसरी बैंकिंग लेनदेन के लिए भी किया जाता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि ज्यादातर सरकारी और प्राइवेट बैंक अपने डेबिट कार्ड होल्डर्स को बिना किसी एक्सट्रा फीस के दुर्घटना बीमा (Accidental Insurance Cover) भी देते हैं।
Hero Image


कई बैंकों के डेबिट कार्ड पर 5 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर मिल सकता है। हालांकि, यह राशि कार्ड के प्रकार और बैंक की पॉलिसी के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। जानकारी के कमी में ज्यादातर कार्ड होल्डर्स को इस सुविधा के बारे में पता ही नहीं होता, जिसके कारण जरूरत पड़ने पर वे इसका फायदा नहीं उठा पाते। इसलिए यह जानना जरूरी है कि आपके डेबिट कार्ड पर बीमा की सुविधा है या नहीं और जरूरत पड़ने पर इसका क्लेम कैसे किया जा सकता है।

किस एटीएम या डेबिट कार्ड पर कितना मिलता है दुर्घटना बीमा?


एटीएम या डेबिट कार्ड पर मिलने वाला दुर्घटना बीमा कवर कार्ड के प्रकार पर निर्भर करता है। अलग-अलग कार्ड पर बीमा राशि भी अलग होती है।


  • क्लासिक (Classic) या RuPay डेबिट कार्ड: इस पर आमतौर पर 1 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर मिलता है।
  • प्लैटिनम (Platinum) डेबिट कार्ड: इस कार्ड पर 2 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा उपलब्ध हो सकता है।
  • प्रीमियम या Visa डेबिट कार्ड: इस कैटेगरी के कार्ड पर 5 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर मिल सकता है।
अगर किसी कार्ड होल्डर की दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है और वह बैंक की बीमा शर्तों को पूरा करता है, तो नॉमिनी या कानूनी उत्तराधिकारी (Legal Heir) बीमा राशि का दावा (क्लेम) कर सकता है। हालांकि, बीमा का फायदा कार्ड के प्रकार, बैंक की पॉलिसी और तय नियम एवं शर्तों पर निर्भर करता है।

बीमा का फायदा लेने के लिए इन शर्तों को पूरा करना जरूरी


एटीएम या डेबिट कार्ड पर मिलने वाले दुर्घटना बीमा का फायदा पाने के लिए बैंक की कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना होता है। इनमें सबसे अहम शर्त 'एक्टिविटी पीरियड' की होती है।