इन तारीखों पर दुर्गा पूजा और दशहरा के कारण बंद रहेंगे बैंक की शाखाएं, चेक करे अपने शहर की लिस्ट

अक्टूबर 2025 में दुर्गा पूजा और दशहरा के चलते कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक विभिन्न तारीखों पर अवकाश रहेगा, जिसमें 2 अक्टूबर को पूरे देश में छुट्टी होगी। आरबीआई के कैलेंडर के अनुसार ये छुट्टियां राज्यवार अलग-अलग हैं। डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी, लेकिन चेक क्लीयरेंस में देरी हो सकती है। त्योहारों का मौसम आते ही बैंकिंग सेवाओं पर भी असर पड़ता है। इस हफ्ते दुर्गा पूजा और दशहरा के कारण कई राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। यह अवकाश आरबीआई के अनुसार तय होते हैं, जो राष्ट्रीय और स्थानीय त्योहारों पर आधारित हैं। ग्राहकों को सलाह है कि वे पहले से ही जरूरी काम निपटा लें। आइए जानें किन तारीखों पर और कहां बंद रहेंगे बैंक।
Hero Image


आरबीआई के अवकाश कैलेंडर का महत्व


आरबीआई हर साल छुट्टियों की सूची जारी करता है, जिसमें राष्ट्रीय अवकाश के साथ-साथ राज्य स्तर के त्योहार शामिल होते हैं। इसके अलावा दूसरी और चौथी शनिवार तथा सभी रविवार को नियमित बंद रहते है। त्योहारों के दौरान शाखाएं बंद होने पर भी एटीएम, मोबाइल ऐप और ऑनलाइन बैंकिंग से काम चलाया जा सकता है। हालांकि, आरटीजीएस, एनईएफटी और चेक क्लीयरेंस जैसी सेवाओं में थोड़ी देरी हो सकती है।

राज्यवार बैंक अवकाश की सूची


इस हफ्ते के अवकाश निम्नलिखित हैं:

29 सितंबर 2025 (महा सप्तमी): अगरतला, कोलकाता और गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे।
30 सितंबर 2025 (महा अष्टमी/दुर्गा अष्टमी): भुवनेश्वर, जयपुर, पटना और रांची में अवकाश रहेगा।
1 अक्टूबर 2025 (दशहरा, आयुध पूजा, दुर्गा पूजा): त्रिपुरा, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, असम, बिहार और झारखंड में बैंकें बंद होंगी।
2 अक्टूबर 2025 (गांधी जयंती, दशहरा, विजयादशमी, दुर्गा पूजा): पूरे देश में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में छुट्टी होगी।
3 अक्टूबर 2025 (दुर्गा पूजा - दशैं): सिक्किम में बैंक अवकाश रहेगा।
4 अक्टूबर 2025 (दुर्गा पूजा - दशैं): सिक्किम में बैंक अवकाश रहेगा।


ग्राहकों के लिए सलाह


इन अवकाशों के दौरान शाखाओं में जाना जरूरी हो तो पहले ही काम निपटा लें ताकि आपको असुविधा ना हो। डिजिटल तरीके से लेन-देन जारी रख अपने काम को आसान बनाए।