साल 2026 में सही बैंक लॉकर चुनना एक जरूरी काम है। Bank locker charges 2026 के तहत SBI, HDFC और ICICI बैंक के किराये को समझना फायदे का सौदा होता है। मेट्रो, शहर, छोटे शहर और गांव की ब्रांच के हिसाब से इनके रेट अलग होते हैं। कोई भी फैसला लेने से पहले सालाना किराया, लॉकर का साइज और बाकी खर्चों को जानना ठीक रहता है।
कीमती सामान की सुरक्षा
लोगों को कई बार कागजात रखने के लिए छोटे लॉकर की जरूरत होती है। वहीं गहने और कीमती सामान के लिए बड़े लॉकर काम आते हैं। SBI लॉकर चार्ज 2026, HDFC बैंक लॉकर चार्ज 2026 और ICICI बैंक लॉकर चार्ज 2026 की सही तरीके से तुलना करके लोग अपने लिए एक अच्छा और सस्ता बैंक चुन सकते हैं।
HDFC बैंक में लॉकर का किराया
HDFC बैंक में अलग अलग साइज के लॉकर मिलते हैं। इन पर ब्रांच की जगह के हिसाब से सालाना किराया लगता है। इसमें जीएसटी अलग से जोड़ा जाता है। मेट्रो प्लस ब्रांच में बहुत छोटे लॉकर का किराया 4,000 रुपये है। मेट्रो में ये 3,300 रुपये, शहरी और छोटे शहरी इलाकों में 2,200 रुपये और गांव में 1,000 रुपये है। ये नए रेट 1 अप्रैल 2026 से लागू हो जाएंगे।
मेट्रो और गांव में HDFC के लॉकर
छोटे लॉकर का रेट मेट्रो प्लस में 7,500 रुपये और गांव में 2,000 रुपये है। मीडियम साइज के लॉकर मेट्रो प्लस में 12,500 रुपये और गांव में 4,000 रुपये में मिलते हैं। सबसे बड़े लॉकर का किराया मेट्रो प्लस ब्रांच में 40,000 रुपये तक जाता है। वहीं गांव की ब्रांच में इसके लिए सिर्फ 8,000 रुपये देने होते हैं।
SBI लॉकर के नए रेट
SBI बैंक में भी साइज ए से लेकर साइज एल1 तक के लॉकर मौजूद हैं। शहर और मेट्रो ब्रांच में छोटे लॉकर का सालाना किराया 2,000 रुपये और जीएसटी है। मीडियम का 4,000 रुपये, बड़े का 8,000 रुपये और बहुत बड़े लॉकर का किराया 12,000 रुपये और जीएसटी है। गांव और छोटे शहरों में ये रेट कम हैं। वहां छोटे लॉकर 1,500 रुपये और जीएसटी पर मिल जाते हैं।
सैलरी अकाउंट पर खास छूट
एसबीआई में उन ग्राहकों को बहुत फायदा होता है जिनका वहां पर सैलरी पैकेज अकाउंट है, उन्हें लॉकर के किराये पर अच्छी छूट मिलती है। प्लेटिनम अकाउंट वालों को 25 प्रतिशत और डायमंड अकाउंट वालों को 15 प्रतिशत की छूट दी जाती है। लॉकर का ताला तोड़ने या चाबी खोने पर 500 से 1,000 रुपये और जीएसटी का चार्ज लगता है। साल में 12 बार लॉकर खोलना मुफ्त है। इसके बाद हर बार 100 रुपये और जीएसटी देना होता है।
ICICI बैंक लॉकर चार्ज
ICICI बैंक में भी लॉकर का साइज और जगह देखकर सालाना किराया तय होता है। इसे एडवांस में देना होता है। छोटे लॉकर के लिए गांव में 1,200 रुपये, छोटे शहर में 2,000 रुपये, शहर में 3,000 रुपये, मेट्रो में 3,500 रुपये और मेट्रो प्लस में 4,000 रुपये लगते हैं। मीडियम लॉकर के लिए गांव में 2,500 रुपये और मेट्रो प्लस में 9,000 रुपये देने होते हैं।
ICICI के महंगे लॉकर
ICICI के सबसे बड़े लॉकर का रेट गांव में 10,000 रुपये, छोटे शहर में 15,000 रुपये, शहर में 16,000 रुपये, मेट्रो में 20,000 रुपये और मेट्रो प्लस इलाकों में 22,000 रुपये तक रखा गया है। इसके अलावा बड़े साइज के लॉकर का रेट मेट्रो में 13,000 रुपये और मेट्रो प्लस में 15,000 रुपये होता है। ये रेट उन ग्राहकों के लिए हैं जिन्हें ज्यादा जगह की जरूरत होती है।
कौन सा बैंक है सबसे सस्ता
SBI, HDFC और ICICI बैंक के रेट देखने के बाद साफ हो जाता है कि शहर और मेट्रो इलाकों में SBI सबसे सस्ता पड़ता है। पैसे बचाने वालों के लिए ये एक अच्छा तरीका है। HDFC बैंक में लॉकर के कई साइज मिलते हैं, पर मेट्रो प्लस में इसके रेट काफी ज्यादा हैं। आईसीआईसीआई बैंक के रेट गांव और छोटे शहरों में काफी सही हैं और ये SBi और HDFC के बीच में खड़ा नजर आता है।