Explainer: हर महीने कमाना चाहते हैं ₹30,000 से ₹50,000? शुरू करें ये आसान बिजनेस
सबसे अच्छी बात यह है कि कई ऐसे बिजनेस हैं, जिन्हें शुरू करने के लिए ज्यादा पढ़ाई या डिग्री की जरूरत नहीं होती। सही जगह, अच्छी सर्विस और ग्राहकों का भरोसा बनाकर इन कारोबारों से हर महीने अच्छी इनकम हासिल की जा सकती है। आइए जानते हैं ऐसे 10 बिजनेस आइडिया, जो कम पढ़े-लिखे लोगों के लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं।
चाय की मांग हर शहर और गांव में रहती है। अगर अच्छी लोकेशन मिल जाए, तो चाय के साथ समोसा, कचौरी, ब्रेड पकोड़ा या बिस्कुट-नमकीन बेचकर अच्छी कमाई की जा सकती है। शुरुआत छोटे ठेले या दुकान से की जा सकती है और ग्राहकों की संख्या बढ़ने पर इसे बड़े स्तर पर भी ले जाया जा सकता है।
फल और सब्जियां रोजमर्रा की जरूरत हैं, इसलिए इनकी मांग कभी खत्म नहीं होती। किसान मंडी से सामान खरीदकर मोहल्लों या बाजार में बेचने का काम शुरू किया जा सकता है। अगर ताजा और अच्छी क्वालिटी का सामान सही दाम पर मिलेगा, तो ग्राहक खुद-ब-खुद जुड़ने लगेंगे।
अगर आप 2 से 3 महीने का छोटा-सा ट्रेनिंग कोर्स कर लें, तो मोबाइल रिपेयरिंग का काम शुरू कर सकते हैं। इसके साथ चार्जर, ईयरफोन, मोबाइल कवर, टेम्पर्ड ग्लास और दूसरी एक्सेसरीज बेचकर भी मोटी कमाई की जा सकती है। स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल के कारण इस बिजनेस की मांग लगातार बढ़ रही है।
अगर आपको सिलाई का काम आता है, तो यह बिजनेस कम पैसों में शुरू किया जा सकता है। कपड़ों की सिलाई, फॉल-पिको, ब्लाउज, स्कूल यूनिफॉर्म और कपड़ों की अल्टरशन जैसे कामों की हमेशा मांग रहती है। घर से भी इस काम की शुरुआत की जा सकती है।
दूध, दही, पनीर और घी की मांग पूरे साल बनी रहती है। अगर आपके पास गांव में जगह है, तो एक या दो गाय-भैंस से भी डेयरी का काम शुरू किया जा सकता है। शहरों में भी घर-घर दूध पहुंचाने का काम अच्छी कमाई का जरिया बन सकता है।
1. चाय और नाश्ते का बिजनेस

2. सब्जी और फल का कारोबार
फल और सब्जियां रोजमर्रा की जरूरत हैं, इसलिए इनकी मांग कभी खत्म नहीं होती। किसान मंडी से सामान खरीदकर मोहल्लों या बाजार में बेचने का काम शुरू किया जा सकता है। अगर ताजा और अच्छी क्वालिटी का सामान सही दाम पर मिलेगा, तो ग्राहक खुद-ब-खुद जुड़ने लगेंगे।
3. मोबाइल रिपेयरिंग और एक्सेसरीज
अगर आप 2 से 3 महीने का छोटा-सा ट्रेनिंग कोर्स कर लें, तो मोबाइल रिपेयरिंग का काम शुरू कर सकते हैं। इसके साथ चार्जर, ईयरफोन, मोबाइल कवर, टेम्पर्ड ग्लास और दूसरी एक्सेसरीज बेचकर भी मोटी कमाई की जा सकती है। स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल के कारण इस बिजनेस की मांग लगातार बढ़ रही है।
4. सिलाई और कपड़ों की अल्टरशन
अगर आपको सिलाई का काम आता है, तो यह बिजनेस कम पैसों में शुरू किया जा सकता है। कपड़ों की सिलाई, फॉल-पिको, ब्लाउज, स्कूल यूनिफॉर्म और कपड़ों की अल्टरशन जैसे कामों की हमेशा मांग रहती है। घर से भी इस काम की शुरुआत की जा सकती है।
5. डेयरी और दूध का कारोबार

Next Story