Multibagger Stocks: 2 रुपये वाले शेयर ने किया कमाल, 1 लाख के निवेश को बनाया 62 लाख

भारतीय शेयर बाजार में पिछले कुछ सालों में कई पेनी स्टॉक्स (Penny Stocks) ने जंगल की आग की तरह रफ्तार पकड़ी है और निवेशकों को मालामाल कर दिया है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (Diamond Power Infrastructure Limited) का नाम आता है। शेयर बाजार की अनिश्चितता के बावजूद इस कंपनी के शेयरों ने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। कीमतों में इस उछाल की एक बड़ी वजह यह भी है कि कंपनी ने पिछले कुछ समय में अपने बिजनेस में जबरदस्त मुनाफा कमाया है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस शेयर ने महज 1 लाख रुपये के निवेश को 62 लाख रुपये में बदल दिया है।
Hero Image