जल्दी रिटायर होना चाहते हैं? जानिए कम उम्र में निवेश शुरू करने का बड़ा फायदा
आज के वक्त में लगभग हर नौकरीपेशा व्यक्ति अपने भाविष्य को लेकर तनाव में रहता है। यही वजह है कि कई लोग तय रिटायरमेंट उम्र से पहले ही काम छोड़कर अपनी जिंदगी का आनंद लेना चाहते हैं। वे अपने शौक पूरे करना चाहते हैं और उन कामों में समय बिताना चाहते हैं, जिनके लिए नौकरी के दौरान समय नहीं मिल पाता।
हालांकि, रिटायरमेंट के बाद अपनी मर्जी से जिंदगी जीने के लिए जरूरी जमा का होना बेहद जरूरी है। इसलिए अगर आप जल्दी रिटायर होने का सपना देखते हैं, तो इसके लिए समय रहते मजबूत वित्तीय योजना बनानी होगी और नौकरी के दौरान ही नियमित निवेश व बचत पर ध्यान देना होगा।
रिटायरमेंट प्लानिंग क्यों जरूरी है?
निवेश करने का मुख्य मकसद यह पक्का करना होता है कि नौकरी या बिजनेस से मिलने वाली रेगुलर इनकम बंद होने के बाद भी व्यक्ति अपनी जरूरतों को आराम से पूरा कर सके। बढ़ती महंगाई, स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ते खर्च और बेहतर जीवनशैली की उम्मीद को देखते हुए भविष्य के लिए अच्छा-खासा फंड जुटाना बेहद जरूरी हो जाता है।
जरा सोचिए, अगर कोई व्यक्ति निवेश की शुरूआत देर से करता है, तो उसे अपने वित्तीय लक्ष्यों को हासिल करने के लिए हर महीने ज्यादा रकम निवेश करनी पड़ सकती है। वहीं, जल्दी शुरुआत करने पर छोटी-छोटी बचत और निवेश भी लंबे समय में बड़ा फंड तैयार करने में मदद कर सकते हैं।

Next Story