EPFO Rules: करियर ब्रेक के दौरान पीएफ का पैसा निकालना सही है या गलत? जानिए नियम

आज के दौर में 1 से 2 साल का करियर ब्रेक लेना काफी आम हो गया है। कोई आगे की पढ़ाई के लिए नौकरी से कुछ समय का ब्रेक लेता है, तो कोई परिवार की जिम्मेदारियां संभालने के लिए काम से दूरी बना लेता है। वहीं कुछ लोगों को सेहत की समस्याओं या अचानक नौकरी चले जाने के कारण कुछ समय घर बैठना पड़ता है। ऐसी स्थिति में अक्सर लोगों के मन में यह चिंता सताने लगती है कि नौकरी छोड़ने के बाद उनके ईपीएफ खाते में जमा पैसे का क्या होगा।
Hero Image