Gold, व्हाइट गोल्ड और रोज गोल्ड के गहनों में क्या अंतर है? कौन सा सबसे ज्यादा महंगा?

Newspoint
सोने के गहने खरीदना भारत में परंपराओं, भविष्य के लिए बचत और भरोसे के रूप में देखा जाता है। त्योहारों से लेकर शादियों और छोटे बड़े अवसरों पर भी सोना खरीदना और तोहफे में देना काफी शुभ माना जाता है। सोने चांदी के गहनों की खरीदारी सालभर बनी, लेकिन बदलते ट्रेंड के अनुसार गहनों की पसंद और मेकिंग भी बदल रही है। अब केवल पीली धातु ही नहीं व्हाइट गोल्ड और पिंक गोल्ड जैसी ज्वेलरी की भी काफी डिमांड होती है। ऐसे में आपको भी इन तीनों प्रकार के सोने के गहनों के अंतर के बारे में पता होना चाहिए।
Hero Image


पीला सोना सफेद सोना और गुलाबी यानि सोने में अंतर पीले सोने के गहनेपीला सोना यानी येलो गोल्ड यह एक पारंपरिक सोना है जो पुरानी पीढ़ियों से चला रहा है। पीले सोने के गहने जो आपको मार्केट में दिखते हैं उनमें सोने के साथ चांदी, जिंक और कॉपर का मिश्रण होता है। ताकि गहने अच्छे से बन सके और उनकी पीली चमक बनी रहे। धार्मिक कार्यक्रम,शुभ अवसरों या शादी ब्याह के मौके पर पीले सोने की डिमांड रहती है।


सफेद सोना यानि व्हाइट गोल्ड के गहनेयह चांदी प्लैटिनम के जैसे सफेद और चमकदार होता है लेकिन पीले सोने के गहनों से व्हाइट गोल्ड के गहनों की कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है। इन गहनों को बनाने के लिए सोने में पैलेडियम, निकेल और सिल्वर मिलाया जाता है। पैलेडियम के कारण इनकी कीमतें बढ़ जाती है। गहने बनने के बाद रोडियम की परत चढ़ाई जाती है ताकि इनकी चमक और ज्यादा बढ़ जाए। जैसे पीले सोने की चमक लंबे समय तक बरकरार रहती है वैसे व्हाइट गोल्ड की चमक यानी रोडियम की परत ज्यादा समय तक नहीं टिक पाती है।

रोज गोल्ड यानी पिक गोल्ड के गहनेपिंक गोल्ड आजकल महिलाओं के बीच में काफी ट्रेंड में है। आधुनिक फैशन के इस दौर में महिलाओं की ज्वेलरी की पसंद भी बदलती जा रही है। ऑफिस या सामान्य गेट टूगेदर में पिंक गोल्ड की हलकी लेकिन ट्रेंडी ज्वेलरी काफी डिमांड में रहती है। इनकी कीमत येलो गोल्ड और व्हाइट गोल्ड से थोड़ी कम होती है क्योंकि इनके गहनों को बनाते समय सोने में कॉपर की मात्रा ज्यादा मिलाई जाती है। चांदी की मात्रा थोड़ी कम होती है।


येलो गोल्ड, व्हाइट गोल्ड और पिंक गोल्ड में सामान्य अंतर तीनों के बीच कीमतों में मुख्य तौर पर अंतर सोने में अन्य धातुओं की मिलावट और कैरेट के आधार पर तय होती है।