Ashok Leyland ने बढ़ाई टॉप अधिकारियों की सैलरी, CEO से लेकर CFO तक मिली 58% हाइक, जानें किस अधिकारी का कितना वेतन

Newspoint
देश की प्रमुख कमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनी अशोक लीलैंड ने अपने टॉप अधिकारियों के वेतन में बड़ा इजाफा किया है. कंपनी की हालिया एनुअल रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में CEO से लेकर CFO तक कई वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी बढ़ी है. इनमें सबसे ज्यादा बढ़ोतरी कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर यानी CFO के वेतन में दर्ज की गई है. आइए जानते हैं डिटेल्स.

Ashok Leyland के CFO के वेतन में बढ़ोतरी
Hero Image
कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) के. एम. बालाजी की सैलरी में सबसे बड़ा इजाफा हुआ है. वित्त वर्ष 2026 में उनका कुल वेतन 7.45 करोड़ रुपये रहा है, जबकि वित्त वर्ष 2025 में यह 4.72 करोड़ रुपये था. ऐसे में CFO की सैलरी में करीब 58 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई. बता दें कि बालाजी ने जून 2024 में CFO का पद संभाला था. अब कंपनी ने उन्हें होल-टाइम डायरेक्टर और CFO नियुक्त करने का प्रस्ताव भी रखा है.

Ashok Leyland के CEO के वेतन में बढ़ोतरी
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO शेनू अग्रवाल का कुल सालाना वेतन वित्त वर्ष 2026 में बढ़कर 18.32 करोड़ रुपये हो गया है. पिछले वित्त वर्ष यानी 2025 में उन्हें 12.30 करोड़ रुपये मिले थे यानी उनकी सैलरी में करीब 49 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. रिपोर्ट के अनुसार, उनकी कुल सैलरी में अधिकांश हिस्सा शॉर्ट-टर्म कर्मचारी लाभ का है, जबकि कुछ राशि लॉन्ग-टर्म कर्मचारी लाभ के रूप में शामिल है.

Ashok Leyland के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के वेतन में बढ़ोतरी
कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन धीरज जी. हिंदुजा का कुल वेतन भी बढ़ा है. वित्त वर्ष 2026 में उन्हें 31.25 करोड़ रुपये मिले हैं, जबकि पिछले वित्त वर्ष में उनका वेतन 28.73 करोड़ रुपये था यानी उनकी सैलरी में करीब 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. इसके अलावा उन्हें मिलने वाला कमीशन और सिटिंग फीस भी बढ़कर 1.32 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले साल 80 लाख रुपये था. इसमें लगभग 65 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.