मिडिल ईस्ट में फिर भड़का तनाव, होर्मुज में जहाज पर स्ट्राइक के बाद क्रूड मार्केट में हलचल तेज

Newspoint
मिडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर तेज हो गया है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक ऑयल टैंकर पर हमला होने की खबर सामने आई है, जिसके बाद इंटरनेशनल ऑयल सप्लाई और ग्लोबल ट्रेड को लेकर चिंता बढ़ गई है। ब्रिटेन की यूनाइटेड किंगडम मैरिटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने शनिवार को बताया कि एक टैंकर के मास्टर ने रिपोर्ट दी कि जहाज को एक अनआइडेंटिफाइड प्रोजेक्टाइल ने हिट किया। इस हमले में जहाज के ब्रिज को नुकसान पहुंचा है, हालांकि सभी क्रू मेंबर सुरक्षित बताए गए हैं। फिलहाल किसी तरह के ऑयल स्पिल या एनवायरमेंटल डैमेज की जानकारी नहीं है। इस घटना के बाद ग्लोबल कमोडिटी मार्केट, खासकर क्रूड ऑयल और गैस ट्रेड पर इसका असर देखने को मिल सकता है।
Hero Image
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सिक्योरिटी रिस्क बढ़ाइस घटना के बाद जॉइंट मैरिटाइम इंफॉर्मेशन सेंटर ने नई एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (SoH) में मैरिटाइम सिक्योरिटी थ्रेट लेवल अब "सब्स्टांशियल" कर दिया गया है। हाल के दिनों में मर्चेंट वेसल्स पर हुए हमलों के बाद यह फैसला लिया गया है।
माइन खतरे का अलर्ट, नेवल मूवमेंट तेजएडवाइजरी के मुताबिक इस इलाके में माइन होने की आशंका है और नेवल क्लियरेंस ऑपरेशंस जारी हैं। ऐसे में शिपिंग कंपनियों, ऑपरेटर्स और जहाज मालिकों को बेहद सतर्क रहने को कहा गया है। ट्रांजिट रूट्स पर ट्रैफिक बढ़ने और नेवी की VHF कॉलिंग में भी तेजी आने की उम्मीद है।