बैंक में जमा आपका पैसा कितना सुरक्षित? 5 लाख रुपये से ज्यादा जमा रकम पर हो सकता है नुकसान, समझें नियम
लोग अपनी बचत को बैंक अकाउंट में रखते हैं और सोचते हैं कि उनका पैसे सुरक्षित है और ऐसी है भी. बैंक अकाउंट में रखा पैसा सुरक्षित होता है और ग्राहक अपने जरूरत के हिसाब से अपना पैसा आसानी से इस्तेमाल भी कर सकते हैं लेकिन आपने सोचा है कि क्या होगा अगर आपका बैंक डूब जाएं? ऐसी स्थिति में आपका पैसा आपको कैसे मिलेगा?
बैंक डिपॉजिट पर DICGC इंश्योरेंसबता दें कि बैंक में जमा हर रुपये की सुरक्षा की गारंटी नहीं होती है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से जुड़ी एक संस्था डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) बैंक ग्राहकों को जमा बीमा की सुविधा देती है. इसके तहत एक तय सीमा तक ही आपके पैसे सुरक्षित रहते हैं. यह सीमा 5 लाख रुपये है यानी बैंक में जमा आपके 5 लाख रुपये तक का राशि सुरक्षित हैं. इससे ऊपर की राशि अगर आपके बैंक अकाउंट में जमा है तो यह बीमा में कवर नहीं होती है.

बैंक में 10 लाख रुपये जमा हैं, तो कितना पैसा मिलेगा वापस?DICGC के नियमों के अनुसार, किसी बैंक के डूबने या बंद होने की स्थिति में एक ग्राहक को अधिकतम 5 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलता है. इसमें आपकी जमा रकम के साथ उस पर मिलने वाला ब्याज भी शामिल होता है. अगर आपने किसी एक बैंक में 10 लाख रुपये जमा किए हैं. अगर किसी वजह से बैंक भुगतान करने में असमर्थ हो जाता है, तो आपको जमा बीमा के तहत अधिकतम 5 लाख रुपये ही मिलेंगे बाकी 5 लाख रुपये इस बीमा कवर के दायरे में नहीं आएंगे यानी आपकी पूरी बचत सुरक्षित होने की गारंटी नहीं है.
ऐसे में लोगों के लिए बेहतर है कि अगर आप 5 लाख रुपये से ज्यादा की राशि बैंक में जमा करना चाहते हैं तो इन्हें अलग अलग बैंक में करें यानी एक बैंक में केवल 5 लाख रुपये तक ही जमा करें. अगर आपके पास 10 लाख रुपये है तो आप 5-5 लाख रुपये अलग अलग बैंकों में जमा कर सकते हैं.
क्या 5 लाख में एफडी भी शामिल हैं?हां, DICGC का 5 लाख रुपये का बीमा कवर एक बैंक में ग्राहक की सभी जमा रकम पर लागू होता है. इसमें सेविंग अकाउंट, फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और रिकरिंग डिपॉजिट (RD) शामिल हैं यानी अगर आपके एक ही बैंक की अलग-अलग शाखाओं में खाते हैं तो भी बीमा कवर नहीं बढ़ेगा. ऐसे में बड़ी बचत को अलग-अलग बैंकों में रखना बेहतर ऑप्शन हो सकती है.

Next Story