क्रेडिट कार्ड की संख्या बढ़ी, लेकिन खर्च हुआ कम, अगस्त 2026 में 2.02 लाख करोड़ रुपये रहा खर्च
अगस्त 2026 में क्रेडिट कार्ड से होने वाला कुल खर्च पिछले महीने के मुकाबले थोड़ा कम रहा है. भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में देश में क्रेडिट कार्ड से होने वाला कुल खर्च जुलाई के मुकाबले कम रहा है. खास बात यह है कि कार्ड की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन कुल खर्च में गिरावट देखने को मिली है.
अगस्त में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल RBI के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त 2026 में क्रेडिट कार्ड से कुल 2.02 लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. जुलाई में यह आंकड़ा 2.08 लाख करोड़ रुपये था यानी एक महीने में क्रेडिट कार्ड खर्च करीब 2.8 प्रतिशत घट गया है. इस गिरावट की बड़ी वजह ऑनलाइन भुगतान में कमी को माना जा रहा है.

ऑनलाइन पेमेंट में भी गिरावटअगस्त 2026 में ऑनलाइन माध्यम से क्रेडिट कार्ड खर्च करीब 7 प्रतिशत घटकर 1.23 लाख करोड़ रुपये रह गया है. हालांकि, ई-कॉमर्स से जुड़े खर्च में बढ़ोतरी हुई है. ई-कॉमर्स खर्च 4.77 प्रतिशत बढ़कर 79,355 करोड़ रुपये पहुंच गया है.
देश के बड़े क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले बैंकों में HDFC Bank का प्रदर्शन अलग रहा है. अगस्त में HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड से खर्च 1.83 प्रतिशत बढ़कर 61,233.45 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, ICICI Bank के कार्ड से खर्च 4.9 प्रतिशत घटकर 32,334 करोड़ रुपये रहा है. Axis Bank में 4.7 प्रतिशत की कमी आई और खर्च 22,704 करोड़ रुपये रहा है. SBI Card के मामले में गिरावट सबसे ज्यादा रही है. अगस्त में इसका खर्च करीब 10.8 प्रतिशत घटकर 35,312.7 करोड़ रुपये रह गया है.
देश में क्रेडिट कार्ड की संख्या क्रेडिट कार्ड के खर्च में कमी के बावजूद देश में क्रेडिट कार्ड की संख्या बढ़ी है. अगस्त में कुल क्रेडिट कार्ड की संख्या बढ़कर 12.40 करोड़ हो गई है, जबकि जुलाई में यह 12.28 करोड़ थी. अगस्त 2025 में देश में करीब 11.23 करोड़ क्रेडिट कार्ड थे. HDFC Bank ने अगस्त में 1,22,669 नए कार्ड जोड़े और उसका कुल कार्ड आधार 2.71 करोड़ हो गया. SBI Card ने 1,93,294 कार्ड जोड़े, जिससे उसकी कुल संख्या 2.29 करोड़ पहुंच गई.
ICICI Bank ने 1,40,498 नए कार्ड जोड़े और उसका कार्ड आधार 1.98 करोड़ हो गया. वहीं Axis Bank ने 32,789 नए कार्ड जोड़े और उसके पास कुल 1.63 करोड़ क्रेडिट कार्ड हो गए हैं.

Next Story