May Bank Holiday: मई के बचे 9 दिनों में केवल 3 दिन ही खुले रहेंगे बैंक, जानें इतने दिन क्यों बंद रहेंगे बैंक

Newspoint
मई का महीना अब बस खत्म ही होने वाला है, जिसके बाद जून का नया महीना शुरू हो जाएगा. मई के इन बचे दिनों में बैंक कई दिन अलग अलग शहरों में बंद रहने वाले हैं. ऐसे में अगर आप आने वाले दिनों में बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए जरूरी है कि आप पहले अपने शहर के बैंक हॉलिडे के बारे में जानें, जिसके बाद ही बैंक जाने का प्लान बनाएं.


भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI द्वारा पहले से ही बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी जाती है, जिसमें इस बात की जानकारी होती है कि किस किस दिन बैंक किन किन शहरों में किन किन कारणों से बंद रहने वाले हैं. ऐसे में बैंक जाने से पहले एक बार RBI बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर जान लें. आइए जानते हैं डिटेल्स.
Hero Image

23 और 24 मई बैंक हॉलिडे
कल यानी 23 मई को बैंक पूरे देश में चौथे शनिवार के चलते बंद रहने वाले हैं. वहीं 24 मई को भी बैंक पूरे देश में रविवार के चलते बंद रहेंगे.

25 मई बैंक हॉलिडे
25 मई को देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के कर्मचारी हड़ताल करने वाले हैं. ऐसे में इस दिन SBI शाखाएं कई जगह बंद रह सकती हैं. हालांकि, 25 मई को RBI ने कोई आधिकारिक छुट्टी नहीं दी है. 25 मई के साथ साथ SBI की हड़ताल 26 मई को भी जारी रह सकती है.

26 मई बैंक हॉलिडे
26 मई को बैंक केवल देश के एक शहर में बंद रहने वाले हैं. यह शहर अगरतला है. इस दिन बैंक काजी नजरुल इस्लाम के जन्मदिन के चलते बंद रहेंगे.

27 मई बैंक हॉलिडे
27 मई को भी बैंक देश के कई शहरों में बंद रहने वाले हैं. इस दिन बैंक बकरीद (ईद-उल-जुहा) के चलते अधिकतम शहरों में बंद रहेंगे और केवल कुछ ही शहरों में बैंक इस दिन खुले रहेंगे.

28 मई बैंक हॉलिडे
28 मई को भी बैंक देश के कई शहरों में बकरीद के चलते बंद रहने वाले हैं. ऐसे में बैंक जाने से पहले एक बार अपने शहर के बैंक हॉलिडे के बारे में जरूर जान लें.