RBI Plastic Note Update: भारत में जल्द दिखेंगे 10 और 20 रुपये के प्लास्टिक नोट, RBI को केंद्र सरकार से मिली मंजूरी
देश में जल्द ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं. लंबे समय से भारत में प्लास्टिक के नोटों को लेकर चर्चा चल रही थी. अब केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI को 10 रुपये और 20 रुपये के पॉलीमर नोटों की फील्ड ट्रायल शुरू करने की मंजूरी दे दी है. हालांकि, आम लोगों तक पॉलीमर नोटों को पहुंचने में समय लगेगा. पहले इन नोटों को कई चरणों की जांच और परीक्षण से गुजरना होगा, जिसके बाद ही यह आम लोगों तक पहुंचाए जाएंगे.

Next Story