ESIC लाभार्थियों के लिए अब आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य है, ये रही स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
कर्मचारी राज्य बीमा निगम ( ESIC ) के लिए आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य है। इसके बारे में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की तरफ से साल 2025 में ही नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाना तथा सामाजिक कार्यों का लाभ देना इसका उद्देश्य है। आधार से ऑथेंटिकेशन इसलिए अनिवार्य किया गया है क्योंकि सब्सिडी योजनाओं से लेकर पहचान साबित करने जैसी प्रक्रियाओं में भी आसानी हो।

ESIC आधार ऑथेंटिकेशन की प्रक्रियालेबर मिनिस्ट्री की तरफ से की गई सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, कोड ऑन सोशल सिक्योरिटी 2020' की धारा 142 के अंतर्गत , ESIC लाभार्थियों के लिए आधार ऑथेंटिकेशन अब अनिवार्य है। इसके साथ ही पूरी प्रक्रिया भी बताई गई है। आप घर बैठे यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
ये रही प्रक्रिया :

- स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://www.esic.gov.in पर जाना होगा।
- स्टेप 2: अब इंश्योर्ड पर्सन एंड बेनिफिशियरी के विकल्प पर क्लिक करें।
- स्टेप 3 : अब अपनी आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- स्टेप 4 : इसके बाद आधार सीडिंग फॉर IP के विकल्प पर क्लिक करें।
- स्टेप 5 : अब आपके सामने एक लिंक आएगी, जिस पर क्लिक हियर टू सीड आधार लिखा होगा उस पर क्लिक करें।
- स्टेप 6 :अपना आधार नंबर दर्ज करने के बाद गेट ओटीपी के विकल्प पर क्लिक करें।
- स्टेप 7 :ओटीपी दर्ज करने के बाद आपके सामने रिफ्रेन्स नंबर आ जाएगा।
- स्टेप 8 : वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आधार लिंक हो जाएगा।
Next Story