EPFO Pension से जुड़ी है कोई कंफ्यूजन, 18 अगस्त के लाइव सेशन में मिलेंगे सभी सवाल के जवाब, जानें डिटेल्स

Newspoint
अगर आपको EPF पेंशन से संबंधित कोई भी कंफ्यूजन हैं या इससे संबंधित कोई भी सवाल आपके मन में है तो आने वाली 18 अगस्त का दिन आपके लिए जरूरी हो सकता है. दरअसल, EPFO 18 अगस्त 2026 को पेंशन से जुड़े सवालों पर खास लाइव सेशन आयोजित करने जा रहा है. इसमें सदस्य और पेंशन से जुड़े अन्य लोग सीधे अपने सवाल पूछ सकते हैं और अपनी कन्फ्यूजन पूरी कर सकते हैं. सदस्य सोशल मीडिया पर होने वाले लाइव कार्यक्रम में जुड़कर कमेंट के जरिए अपनी समस्या रख सकेंगे. आइए जानते हैं डिटेल्स.
Hero Image


EPFO लाइव सेशन EPFO का लाइव सेशन 18 अगस्त को दोपहर 12 बजे शुरू होगा. EPFO ने इस सेशन की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी है. इस सेशन के दौरान EPFO के विशेषज्ञ पेंशन से जुड़े सवालों का जवाब देंगे और सदस्यों की परेशानियों को समझकर जरूरी जानकारी देने की कोशिश करेंगे. ऐसे में अगर आपके मन में पेंशन को लेकर कोई सवाल है, तो आप इस लाइव सेशन में जुड़ सकते हैं और संबंधित सोशल मीडिया मंच के कमेंट बॉक्स में अपना सवाल लिख सकते हैं.


EPFO लाइव सेशन कहां देखें EPFO का लाइव कार्यक्रम उसके आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगा. सदस्य और पेंशन से जुड़े अन्य लोग YouTube, Facebook और Instagram के जरिए इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं.



यह लाइव सेशन खासतौर पर पेंशन से जुड़े मामलों पर केंद्रित रहेगा. ऐसे में सदस्य पेंशन क्लेम, पात्रता, मिलने वाले लाभ और EPS से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं. अगर किसी सदस्य को अपने पेंशन दावे की प्रक्रिया समझने में परेशानी है या किसी नियम को लेकर परेशानी है, तो वह लाइव बातचीत के दौरान अपना सवाल रख सकते हैं.



हालांकि, हर व्यक्तिगत मामले का अंतिम समाधान लाइव कमेंट के जरिए मिलना जरूरी नहीं है. जरूरत पड़ने पर EPFO की ओर से संबंधित प्रक्रिया या आगे की कार्रवाई के बारे में जानकारी दी जा सकती है.


EPFO क्यों कर रहा है यह पहल?PF और पेंशन से जुड़े मामलों में कई बार सदस्यों को नियमों और प्रक्रिया को समझने में परेशानी होती है. ऐसे में सीधे विशेषज्ञों से सवाल पूछने का मौका लोगों के लिए काफी उपयोगी हो सकता है. EPFO समय-समय पर अपने डिजिटल माध्यमों के जरिए सदस्यों तक जानकारी पहुंचाता रहा है. इस तरह के लाइव कार्यक्रम का उद्देश्य पेंशन और सामाजिक सुरक्षा सेवाओं से जुड़ी जानकारी को आसान तरीके से लोगों तक पहुंचाना है.