99% का नुकसान मंजूर नहीं, सुभाष चंद्र केस में फैसले के खिलाफ अदालत पहुंचे दो बड़े बैंक, NCLAT से तत्काल सुनवाई की मांग
कैनरा बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने सुभाष चंद्र के रिपेमेंट प्लान को मंजूरी देने वाले एनसीएलटी के फैसले को चुनौती देने के लिए एनसीएलएटी में याचिका दायर की है. बैंक चाहते हैं कि मामले की सुनवाई जल्द से जल्द हो. वे एनसीएलएटी से एनसीएलटी के आदेश पर फिलहाल रोक लगाने का अनुरोध भी कर सकते हैं. सीएनबीसी -टीवी 18 के मुताबिक, एनसीएलएटी ने मामले की तत्काल सुनवाई करने पर सहमति जताई है और बैंकों के अनुरोध पर 1 सितंबर को सुनवाई होने की संभावना है.

Next Story