कल 4 सितंबर को 45 मिनट तक बंद रहेगी SBI की UPI सर्विस, नोट करें टाइमिंग, जानें क्या चालू रहेगा UPI Lite?
अगर आप रोजमर्रा के छोटे-बड़े भुगतान के लिए SBI की UPI सर्विस का इस्तेमाल करते हैं तो अब आपके लिए एक जरूरी अपडेट है. दरअसल, कल 4 सितंबर की रात को कुछ समय के लिए SBI की UPI सर्विस उपलब्ध नहीं रहेगी. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बताया है कि तय मेंटेनेंस के चलते उसकी UPI सेवाएं कुछ समय के लिए प्रभावित होंगी. ऐसे में अगर आपको इस दौरान UPI का इस्तेमाल करना है तो आपको पहले यह जरूर जान लेना चाहिए कि UPI सर्विस कब से लेकर कब तक बंद रहेगी.

Next Story