बॉस स्कैम के बाद जालसाजों का नया हथियार बना AI इन्वेस्टमेंट स्कैम, NCBI ने बताया बचने का तरीका

Newspoint
अभी बॉस स्कैम का शोर पूरी तरह से खत्म भी नहीं हुआ था कि अब मार्केट में एक नया स्कैम आ गया है जिसका नाम है एआई इन्वेस्टमेंट स्कैम। जब से डिजिटल कामकाज बढ़ा है तब से डिजिटल फ्रॉड भी बढ़ते जा रहे हैं। फ्रॉड करने वाले हर दूसरे दिन नया तरीका खोज कर निकाल लेते हैं। इस बार NCBI ने भी इस नए फ्रॉड के तरीके से लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है और उन्होंने यह भी बताया है कि आप ऐसे स्कैम से कैसे बच सकते हैं। इन सभी प्रकार के जालसाजी के तरीकों के बारे में जानकर आप सतर्क रह सकते हैं और लोगों को जागरुक भी कर सकते हैं।
Hero Image

एआई इन्वेस्टमेंट स्कैम क्या है ?आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल हर क्षेत्र में बढ़ रहा है। इसका इस्तेमाल अब लोगों के साथ फ्रॉड करने के लिए भी किया जा रहा है। इसमें ठगों के द्वारा एआई के जरिए निवेश या अन्य जरूरी चीजों से जुड़े प्लेटफार्म का निर्माण किया जाता है जिनके झांसे में लोग आ जाते हैं। आपको एक्सपर्ट की एडवाइस और निवेश पर बेहतर रिटर्न का लालच दिया जाता है। यह सब देखने में ऐसा लगेगा जैसे कोई जाना पहचाना बड़ा एक्सपर्ट सही में आपको एडवाइस दे रहा हो।