बैंक नहीं कर रहा शिकायत का समाधान तो हर दिन ग्राहक को मिल सकता है 5000 रुपये तक का मुआवजा, जानें नियम
अगर बैंक किसी व्यक्ति द्वारा की गई शिकायत का समाधान लंबे समय तक नहीं निकाल पाता है या शिकायत का समाधान निकालने में काफी समय लेता है तो कुछ मामलों में बैंक की ओर से तय समय के अंदर समस्या का समाधान नहीं निकालने पर ग्राहकों को मुआवजा मिलता है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्राहकों की परेशानी को देखते हुए अलग-अलग स्थितियों के लिए नियम बनाए हैं. कुछ मामलों में यह मुआवजा 5000 रुपये प्रतिदिन तक हो सकता है. हालांकि, यह राशि हर शिकायत पर नहीं मिलती. ऐसे में आइए जानते हैं कि किन परिस्थितियों में आप बैंक से यह मुआवजा ले सकते हैं.

शिकायत के समाधान में देरी पर कब मिलता है मुआवजाबता दें कि बैंक से जुड़ी हर परेशानी पर मुआवजा मिलने का नियम नहीं है. यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी शिकायत किस तरह की है और उस मामले में RBI के क्या नियम हैं. उदाहरण के लिए, डिजिटल पेमेंट फेल होने पर रिफंड में देरी, क्रेडिट रिपोर्ट में गलत जानकारी और लोन चुकाने के बाद प्रॉपर्टी के कागज लौटाने में देरी जैसे मामलों में अलग-अलग नियम लागू होते हैं. ऐसे में शिकायत करने से पहले अपने मामले से जुड़े नियमों को समझना जरूरी है.
ऑनलाइन पेमेंट फेल होने पर बैंक से मुआवजाअगर आपके खाते से पैसे कट गए हैं, लेकिन सामने वाले व्यक्ति या दुकानदार को रकम नहीं मिली, तो ऐसी स्थिति में RBI के नियमों के अनुसार तय समय के भीतर पैसा वापस किया जाना चाहिए. अगर बैंक निर्धारित समय में रकम वापस नहीं करता है, तो कुछ मामलों में आपको हर दिन की देरी के लिए 100 रुपये का मुआवजा मिल सकता है. हालांकि, इसकी पात्रता पेमेंट के प्रकार और उस पर लागू नियमों के आधार पर तय होती है.
क्रेडिट रिपोर्ट में गलती होने पर मुआवजाअगर आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में गलत जानकारी दर्ज है और उसे ठीक कराने के लिए शिकायत करने के बाद भी समस्या दूर नहीं होती है, तो मुआवजे का नियम लागू हो सकता है. RBI के नियमों के अनुसार, पात्र शिकायत का 30 कैलेंडर दिनों के भीतर समाधान नहीं होने पर संबंधित संस्थान को हर दिन की देरी के लिए 100 रुपये का मुआवजा देना पड़ सकता है. इसके लिए शिकायत और उससे जुड़े दस्तावेज संभालकर रखना जरूरी है.
क्रेडिट कार्ड बंद करने में देरी पर मुआवजाअगर आपने बैंक से अपना क्रेडिट कार्ड बंद करने का अनुरोध किया है, तो बैंक को तय समय में इस पर कार्रवाई करनी चाहिए. RBI के नियमों के मुताबिक, सभी बकाया चुकाने और जरूरी शर्तें पूरी होने के बाद भी अगर बैंक सात कार्यदिवस के भीतर कार्ड बंद नहीं करता, तो पात्र मामले में 500 रुपये प्रतिदिन का मुआवजा ग्राहक को मिल सकता है.
लोन के बाद प्रॉपर्टी के कागज लौटाने में देरी पर मुआवजाहोम लोन या किसी दूसरे लोन का पूरा भुगतान करने के बाद बैंक की जिम्मेदारी है कि वह तय समय में प्रॉपर्टी से जुड़े मूल दस्तावेज लौटाए. RBI के नियमों के अनुसार, बैंक की वजह से दस्तावेज लौटाने में 30 दिन से ज्यादा की देरी होने पर पात्र मामले में 5000 रुपये प्रतिदिन का मुआवजा मिल सकता है. अगर दस्तावेज खो जाते हैं, तो बैंक को उन्हें वापस पाने या उनकी प्रमाणित प्रतियां हासिल करने में भी मदद करनी होती है.
बैंक लॉकर में रखे सामान पर मुआवजाअगर बैंक की लापरवाही या सुरक्षा में कमी के कारण लॉकर में रखे सामान को नुकसान होता है या सामान चोरी हो जाता है, तो कुछ परिस्थितियों में ग्राहक मुआवजे का दावा कर सकता है. RBI के नियमों के तहत, बैंक की जिम्मेदारी तय होने पर मुआवजा सालाना लॉकर किराये के 100 गुना तक हो सकता है. हालांकि, हर नुकसान पर अपने आप पूरा मुआवजा नहीं मिलता.

Next Story