PF अकाउंट में अभी तक नहीं आया 8.25% ब्याज? EPFO कब क्रेडिट करेगा इंटरेस्ट? जानिए देरी से होगा नुकसान या नहीं
इन दिनों करोड़ो नौकरीपेशा लोगों की नजर EPF यानी कर्मचारी भविष्य निधि अकाउंट पर टिकी है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए EPFO ने 8.25% ब्याज दर बनाए रखने का फैसला लिया। लेकिन, जून का महीना शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों के अकाउंट में ब्याज दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि EPFO द्वारा इंटरेस्ट पीएफ अकाउंट (PF Account) में कब क्रेडिट होगा? अगर ब्याज मिलने में देरी होती है तो किस तरह का नुकसान हो सकता है? साथ ही, पीएफधारक घर बैठे कैसे पता करें कि उनके अकाउंट में इंटरेस्ट क्रेडिट हुआ है या नहीं? इन सभी सवालों का जवाब आपको नीचे मिल जाएगा।

8.25% ब्याज दर बरकरार
मार्च 2026 में EPFO के सेंट्रल न्यासी बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए EPF पर 8.25% ब्याज देने की सिफारिश की। इसके बाद यह प्रस्ताव सरकार के पास आखिरी मंजूरी के लिए भेजा गया। बाद में इस प्रस्ताव पर सरकार से मंजूरी मिल गई। यह लगातार दूसरा साल है जब ईपीएफओ ने ब्याज दर (EPFO Interest Rate) को 8.25% पर बरकरार रखा है।
एक्सपर्ट का मानना है कि मौजूदा आर्थिक हालात और निवेश से मिलने वाले रिटर्न को देखते हुए यह दर कर्मचारियों के लिए काफी आकर्षक है। हालांकि, ब्याज दर की घोषणा के साथ सरकार और ईपीएफओ ने यह नहीं बताया कि पीएफधारक के अकाउंट में इंटरेस्ट कब क्रेडिट होगा।
इंटरेस्ट क्रेडिट होने में देरी क्यों?
हर साल ईपीएफओ को करोड़ों अकाउंट में इंटरेस्ट को जोड़ने का प्रोसेस करना होता है। यह सिर्फ एक टेक्नीकल अपडेट नहीं है। इसके पीछे कई प्रशासनिक और वित्तीय प्रोसेस शामिल हैं। ईपीएफओ को सबसे पहले सरकार से आखिर मंजूरी मिलने के बाद नोटिफिकेशन जारी करना होता है।
इसके बाद अकाउंट मैच, योगदान की जांच, बैंलेंस वेरिफिकेशन और डेटा अपडेट का काम किया जाता है। इन सभी स्टेप को पूरा होने में समय लगता है। यही कारण है कि वित्त वर्ष खत्म होने के तुरंत बाद अकाउंट में ब्याज क्रेडिट नहीं होता है। अक्सर ब्याज दर घोषित होने और पासबुक में उसके अपडेट होने के बीच कई हफ्ते या महीनों का अंतर दिखाई देता है।
कब तक आएगा ब्याज?
अगर पिछले साल के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो EPF ब्याज आमतौर पर जून और जुलाई के समय अकाउंट में क्रेडिट होता है। पिछले साल कई कर्मचारी ने जून और जुलाई के बीच पीएफ अकाउंट में इंटरेस्ट रेट क्रेडिट होने की जानकारी दी थी। हालांकि, कुछ मामलों में यह प्रोसेस थोड़ा और लंबा चल सकता है।
एक्सपर्ट का कहना है कि पिछले कुछ सालों में EPFO ने ब्याज क्रेडिट करने के प्रोसेस को पहले से काफी तेज कर दिया है। एक समय ऐसा था जब कई अकाउंट में इंटरेस्ट सितंबर या अक्टूबर तक दिकाई देते थे। इसलिए, इस बार भी ज्यादातर कर्मचारी को जून या जुलाई के दौरान अपडेट मिलने की उम्मीद है।
क्या लेट ब्याज आने से नुकसान होगा?
कई पीएफधारक के मन में सवाल होता है कि क्या इंटरेस्ट रेट लेट आने से उन्हें नुकसान होगा? इसका जवाब 'नहीं' है। अगर आपके अकाउंट में इंटरेस्ट रेट अभी तक नहीं दिख रहा है तो इसका मतलब यह नहीं कि आपका पैसा रुक गया या फिर आपको कम ब्याज मिलेगा।
EPFO इंटरेस्ट कैलकुलेशन पूरे कारोबारी साल के आखिर में अकाउंट में मौजूद बैलेंस के आधार पर करता है। इसका मतलब है कि भले ही इंटरेस्ट एंट्री के बाद भी दिखाई न दें लेकिन पीएफधारक को पूरे साल का इंटरेस्ट मिलेगा। प्रशासन की तरफ से देरी होने से आपके रिटर्न पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। जब भी अकाउंट में इंटरेस्ट क्रेडिट होगा तो वह पूरी कैलकुलेशन के साथ अकाउंट में जोड़ा जाएगा। ऐसे में पासबुक एंट्री देर से दिखाई देने की वजह से भी पीएफधारक को घबराने की जरूरत नहीं है।
कैसे चेक करें ब्याज आया या नहीं?
अगर आप चेक करना चाहते हैं कि आपके अकाउंट में इंटरेस्ट क्रेडिट हुआ या नहीं तो सबसे आसान तरीका EPF पासबुक चेक करना है। जब इंटरेस्ट अपडेट हो जाता है तो पासबुक में आमतौर पर “Int. Updated up to 31/03/2026” जैसा टेक्सट शो होगा। यह साफ संकेत देता है कि इंटरेस्ट आपके अकाउंट में जुड़ गया है।
इसके अलावा आप UMANG ऐप, EPFO की पासबुक वेबसाइट, मिस्ड कॉल सेवा या SMS सर्विस के जरिये भी चेक कर सकते हैं। जिन पीएफधारक का मोबाइल UAN से लिंक है, उन्हें बैलेंस चेक करने में ज्यादा परेशानी नहीं होती है।

Next Story