Ayushman सारथी ऐप पर PM-JAY से जुड़े कौन-कौन से काम हो सकते हैं

Newspoint
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना में पात्र लाभार्थियों को सालाना 500000 रुपये तक का मुफ्त कैशलैस इलाज मिलता है। नागरिकों के लिए सरकारी कामों को आसान बनाने हेतु कोई मोबाइल एप्लीकेशन की शुरुआत की गई है इन्हीं में एक आयुष्मान सारथी ऐप भी शामिल है। इस ऐप और आयुष्मान सारथी चैट बॉट की सहायता से आप आयुष्मान भारत योजना से जुड़े कई काम घर बैठ कर सकते हैं। जिसमें इस योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों के लिस्ट भी खोजी जा सकती है।
Hero Image


आयुष्मान सारथी ऐप और व्हाट्सएप चैट बॉट पर कौन-कौन से काम किया जा सकते हैं:आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदनइस मोबाइल ऐप के माध्यम से आप घर बैठे आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। डिजिटल आयुष्मान कार्ड डाउनलोड भी किया जा सकता है।
ई-केवाईसी भी कर सकते हैं:
आयुष्मान सारथी ऐप के जरिए आप आयुष्मान भारत योजना की ई केवाईसी प्रक्रिया भी पूरी कर सकते हैं।

सूचीबद्ध अस्पतालों की जानकारी: आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जिन अस्पतालों में मुफ्त में कैशलेस इलाज हो सकता है उन सूचीबद्ध अस्पतालों की जानकारी भी इस ऐप के जरिए निकाली जा सकती है।


आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता की जानकारी: जिन व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है वह इस ऐप के माध्यम से यह चेक कर सकते हैं कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं।

योजना से जुड़ी शिकायत या फीडबैक देने के लिए: इस ऐप के जरिए आप आयुष्मान भारत योजना से जुड़ी किसी भी प्रकार की शिकायत भी कर सकते हैं और सुविधाओं के लिए फीडबैक भी दे सकते हैं।

आयुष्मान वय वंदन कार्ड से जुड़े काम: ऐसे बुजुर्ग जिनकी आयु 70 साल या उससे अधिक हो जाती है उन्हें आयुष्मान वय वंदन कार्ड का लाभ मिलता है। इस ऐप के जरिए कार्ड बनाने के साथी बीमा कवरेज के बारे में जानकारी हासिल भी की जा सकती है।

आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी आयुष्मान सारथी व्हाट्सएप चैट बॉट पर 7290823838 नंबर के इस जरिए जोड़कर कई सेवाओं के लाभ ले सकते हैं। वहीँ अलग-अलग राज्यों में आयुष्मान सारथी ऐप लॉन्च की गई है ताकि आयुष्मान भारत योजना के लाभ भारतीयों को अस्पताल ढूंढने में परेशानी ना हो।