बिसलेरी के पानी में गड़बड़ी, FSSAI ने मिर्च-हल्दी पाउडर, कुकीज बनाने वाली इन 6 कंपनियों पर भी लिया एक्शन
फ़ूड सेफ़्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (FSSAI) ने बिसलेरी के साथ ही हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, कुकीज, अखरोट गिरी आदि बेचने वाली कंपनियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। पीने के पानी के लिए बिसलेरी ब्रांड पर लोगों का भरोसा बना हुआ है, लेकिन FSSAI की कार्यवाही के बाद यह सामने आया कि इस दिग्गज ब्रांड के पानी में भी मिलावट है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ रही है। चलिए जानते हैं बिसलेरी इंटरनेशनल के साथ ही किन अनुच्छेद कंपनियों पर FSSAI ने कार्यवाई की है।

बिसलेरी के पानी में क्या मिलावट पाई गई?
यह रिपोर्ट सामने आने के बाद आमजन को बड़ा झटका लगा है क्योंकि बिसलेरी नाम से ही कई लोग पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर की बोतल खरीदते हैं।
इन 6कंपनियों के खिलाफ भी FSSAI ने लिया एक्शन मेसर्स वसंत मसाला प्राइवेट लिमिटेड
बिसलेरी के पानी में क्या मिलावट पाई गई?
- मेसर्स बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड का पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर लैब टेस्ट में अनसेफ पाया गया।
- पानी में ब्रोमेन की मात्रा तय लिमिट से काफी ज्यादा मिली।
- इसके अलावा स्वास्थ्य के लिए हानिकारकपॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन भी मिले।
यह रिपोर्ट सामने आने के बाद आमजन को बड़ा झटका लगा है क्योंकि बिसलेरी नाम से ही कई लोग पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर की बोतल खरीदते हैं।
इन 6कंपनियों के खिलाफ भी FSSAI ने लिया एक्शन मेसर्स वसंत मसाला प्राइवेट लिमिटेड
- कुमठी कश्मीरी मिर्च पाउडर में डाइफेनोकोनाज़ोल नाम का किटनाशक सीमा से ज्यादा पाया गया।
- कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दी गई है।
- इस कंपनी के मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर में गड़बड़ी पाई गई।
- संखेश्वरी प्रिपैक्ड मिर्च पाउडर में ज्यादा पेस्टिसाइड रेसिड्यू मिले हैं।
- हल्दी पाउडर में टिन नाम की धातु तय लिमिट से ज्यादा पाई गई।
- फूड नियामक ने दोनों मामलों में मुकदमा चलाने की अनुमति दी है।
- घटिया और असुरक्षित अखरोट की गिरी बेचने के मामले पर इस कंपनी के खिलाफ कार्यवाही हुई है।
- कई अखरोट की गिरी में कीड़े लगे हुए थे और वे खराब थे।
- उत्पाद को असुरक्षित घोषित करते हुए मुकदमा चलाने की अनुमति दी है।
- यह चॉकलेट से भरी कुकीज बेचती है।
- कुकीज में चीनी की मात्रा गलत लिखी थी।
- कई सामग्रियों का पूरा विवरण नहीं दिया गया।
- कर्मोसीन नाम के केमिकल की जानकारी भी नहीं दी गई।
- इसमें कई केमिकल पाए जाने के बाद पूरे बैच को वापस बुलाने और मुकदमा चलाने का आदेश दिया गया है।
- इसके खाद्य पदार्थों में एक नहीं बल्कि कई खामियां मिली।
- खाद्य पदार्थों में मकड़ी के जाले, धूल जमना, पेंट झड़ना जैसे ख़राब सफाई के सबूत मिले।
- खाद्य पदार्थों को सीधे फर्श पर रखा गया और खाद्य पदार्थों के साथ गैर खाद्य सामग्री भी रखी गई।
- इस प्रकार की अनदेखी के कारण लाइसेंस निरस्त कर दिया गया।
- यह स्टोर लाइसेंस में शामिल नहीं होने वाले पदार्थों को भी पैक करके बेच रहा था।
- FSSAI लाइसेंस वाले पैकेट में कॉपर सल्फेट बेचा जा रहा था।
- दस्तावेजों की कमी के साथ सफाई वेंटिलेशन जैसी कई कर्मियों के कारण स्टोर का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया।
Next Story