LPG Price Today: पेट्रोल-डीजल ₹2.71 तक महंगे, क्या आपके शहर में LPG सिलेंडर का दाम भी बढ़ गया? लेटेस्ट अपडेट
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जारी भारी उथल-पुथल के बीच भारतीय उपभोक्ताओं के लिए आज का दिन मिला-जुला रहा। सोमवार 25 मई को सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव ना करके आम आदमी को बड़ी राहत दी है। हालांकि, ये राहत पेट्रोल और डीजल के मोर्चे पर गायब दिखी, जहां कंपनियों ने दो सप्ताह में चौथी बार कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया। आज सुबह से पेट्रोल-डीजल के दाम में 2.71 रुपये प्रति लीटर का बड़ा इजाफा हो गया है।

ग्लोबल टेंशन और आपके बजट का कनेक्शन
ग्लोबल मार्केट में कब क्या हो जाए, इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ता है। आपको बता दें कि पिछले 15 दिनों से अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के वजह से स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से होने वाली जहाजों की आवाजाही पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इस वजह से कच्चे तेल और LPG के अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। इसी वैश्विक तनाव का नतीजा है कि पिछले दो हफ्तों में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतें 5 रुपये प्रति लीटर से भी ज्यादा बढ़ चुकी हैं। लेकिन इस चौतरफा महंगाई के बीच, देश की सरकारी तेल कंपनियों ( IOCL , BPCL , HPCL ) ने अंतरराष्ट्रीय बाजार के नुकसान को खुद झेलकर आपके किचन के बजट को बिखरने से बचा लिया।
एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत या झटका?
सरकारी तेल कंपनियों के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें देश के चारों बड़े शहरों में पूरी तरह स्थिर हैं। देश की राजधानी दिल्ली में ये सिलेंडर 913 रुपये में मिल रहा है, तो मुंबई में इसकी कीमत 912.50 रुपये पर टिकी हुई है। वहीं कोलकाता में उपभोक्ताओं को इसके लिए 939 रुपये और चेन्नई में 928.50 रुपये चुकाने होंगे।
कमर्शियल सिलेंडर पर भी लगी ब्रेक
घरेलू गैस के साथ-साथ राहत की बात ये भी है कि कमर्शियल गैस इस्तेमाल करने वालों को भी आज कोई नया झटका नहीं लगा है। बता दें कि इससे पहले 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दामों में 900 रुपये से ज्यादा की भारी-भरकम बढ़ोतरी की गई थी, जिसने रेस्टोरेंट और खान-पान के बिजनेस को प्रभावित किया था। हालांकि उस बड़ी बढ़त के बाद से कमर्शियल गैस के दाम भी लगातार स्थिर बने हुए हैं।
दो हफ्ते में चौथी बार बढ़ा पेट्रोल-डीजल का पारा
रसोई गैस भले ही शांत हो, लेकिन गाड़ियों का ईंधन लगातार आग उगल रहा है। तेल कंपनियों ने पिछले 15 दिनों में चौथी बार ईंधन के दाम बढ़ाए हैं। आज सुबह जारी हुई नई दरों के बाद पेट्रोल और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगे हो गए हैं। अमेरिका-ईरान संकट के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में जो कच्चा तेल महंगा हुआ है, उसका सीधा बोझ अब वाहन चालकों की जेब पर ट्रांसफर किया जा रहा है।

Next Story