iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खबर, भारत में आ रहा है Apple Pay, जानें कौन-सा बैंक करेगा सपोर्ट
iPhone यूजर्स के लिए जल्द ही एक नया पेमेंट विकल्प आने वाला है. दरअसल, भारत में एप्पल की पेमेंट सर्विस शुरू होने वाली है, जिसका नाम Apple Pay है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी शुरुआत एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से होने की उम्मीद है यानी iPhone और Apple Watch इस्तेमाल करने वाले कुछ यूजर्स जल्द ही बिना अलग ऐप खोले दुकानों पर सीधे भुगतान कर सकेंगे.
भारत में Apple Pay भारत में Apple Pay की शुरुआत फिलहाल एक ही बैंक के साथ होने की बात सामने आई है. एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड को सबसे पहले Apple Pay में जोड़ा जा सकेगा. इसके बाद कंपनी धीरे-धीरे दूसरे बैंकों को भी इस सेवा से जोड़ सकती है. एप्पल की HDFC बैंक और ICICI बैंक के साथ भी बातचीत हुई है. हालांकि, दोनों बैंकों के साथ अभी शर्तों को लेकर अंतिम सहमति नहीं बनी है. ऐसे में इन बैंकों के ग्राहक शुरुआत में Apple Pay का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.

कार्ड आधारित होगी Apple Pay सर्विस भारत में Apple Pay की एंट्री जरूर हो रही है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि iPhone यूजर्स को UPI की सुविधा मिल जाएगी. फिलहाल Apple Pay को भारत में कार्ड से भुगतान के लिए शुरू किए जाने की तैयारी है. यूजर अपने क्रेडिट कार्ड को iPhone या Apple Watch के Wallet ऐप में जोड़ सकेंगे. इसके बाद दुकान पर कॉन्टैक्टलेस मशीन पर डिवाइस टैप करके भुगतान किया जा सकेगा.
इसका मतलब है कि Apple Pay और UPI भारत में अलग-अलग तरीके से काम करेंगे. PhonePe, Google Pay और Paytm जैसे ऐप UPI पर आधारित हैं, जबकि Apple Pay की शुरुआती सेवा कार्ड भुगतान पर केंद्रित होगी.
Apple Pay में भुगतान के समय हर बार बैंकिंग ऐप खोलने या OTP डालने की जरूरत नहीं होगी. यूजर Face ID या Touch ID से अपनी पहचान की पुष्टि करके भुगतान कर सकेंगे. कार्ड की असली जानकारी सीधे दुकानदार के साथ साझा करने के बजाय उसका सुरक्षित डिजिटल रूप इस्तेमाल किया जाता है. इससे भुगतान की प्रक्रिया आसान और तेज हो सकती है.

Next Story