टाटा ट्रस्ट्स से हटने के बाद मेहली मिस्त्री का एक और बड़ा कदम, RNT एसोसिएट्स को भी कहा अलविदा; जानें क्या है इसके पीछे की वजह

Newspoint
बिजनेस की दुनिया से एक बहुत बड़ी खबर आ रही है। दिग्गज बिजनेसमैन दिवंगत रतन टाटा के सबसे करीबी माने जाने वाले मेहली मिस्त्री ने अब टाटा ग्रुप से अपनी दूरियां और बढ़ा ली हैं। रतन टाटा के जाने के बाद आ रहे बदलावों के बीच, मेहली मिस्त्री ने टाटा के पर्सनल फैमिली इन्वेस्टमेंट ऑफिस, RNT Associates के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। उनका ये इस्तीफा 1 जुलाई 2026 से लागू हो चुका है। इस फैसले से साफ है कि अब टाटा ग्रुप पूरी तरह से नए हाथों और नई लीडरशिप में आगे बढ़ रहा है।
Hero Image

टाटा ट्रस्ट्स से हटने के बाद आया यह फैसला
मेहली मिस्त्री का ये इस्तीफा कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं है। आपको बता दें कि इसकी शुरुआत पिछले साल ही हो गई थी, जब नवंबर 2025 में उन्हें टाटा ट्रस्ट्स से हटा दिया गया था क्योंकि उनके कार्यकाल को आगे नहीं बढ़ाया गया। इसके बाद मिस्त्री ने चैरिटी कमिश्नर के पास जाकर ट्रस्ट के काम करने के तरीके पर सवाल भी उठाए थे। अब उन्होंने कंपनी को चिट्ठी लिखकर कहा है कि वह अपनी दूसरी व्यस्तताओं के वजह से RNT एसोसिएट्स के डायरेक्टर का पद छोड़ रहे हैं।