Monsoon Business Ideas: सिर्फ ₹5000 से शुरू करें ये मॉनसूनी बिजनेस, हर महीने होगी मोटी कमाई

Newspoint
देशभर में मॉनसून का दौर शुरू हो चुका है। जहां एक तरफ बारिश लोगों को गर्मी से राहत दे रही है, वहीं दूसरी तरफ ये उन लोगों के लिए कमाई का एक बेहतरीन मौका लेकर आई है जो कम लागत में अपना नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। अगर आपका बजट कम है और आप इस मॉनसून में मोटी कमाई करना चाहते हैं, तो ऐसी कई बिजनेस आइडियाज हैं जिनमें बहुत ही कम निवेश की जरूरत होती है। इन बिजनेस को सही प्लानिंग और मेहनत से शुरू करके आप हर महीने बंपर मुनाफे के साथ अपना एक बड़ा कारोबार खड़ा कर सकते हैं।
Hero Image

बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा डिमांड वाले बिजनेस
मॉनसून आते ही मार्केट में कुछ चीजों की डिमांड अचानक बहुत बढ़ जाती है। आपको बता दें कि आप इस मौसम में रेनकोट और छाते का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसे थोक बाजार से सस्ते में खरीदकर ऑफलाइन या ऑनलाइन बेचा जा सकता है, जिसमें लागत महज ₹10,000 से ₹50,000 तक आती है।
इसके अलावा, लोगों के कीमती गैजेट्स को बचाने के लिए वॉटरप्रूफ मोबाइल और बैग कवर्स का बिजनेस सिर्फ ₹5,000 रुपये से शुरू किया जा सकता है। बारिश के दिनों में कीचड़ और पानी से बचने के लिए रेनप्रूफ फुटवियर जैसे रबर सैंडल, गमबूट की मांग भी काफी ज्यादा होती है, जिसे कम बजट में शुरू कर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है।