भारत कृषि प्रधान देश फिर भी दुनिया में चीनी उत्पादन में दूसरे नंबर पर, पहले नंबर पर कौन है?

Newspoint
भारत एक कृषि प्रधान देश है। दूध, दालों और मसालों आदि के उत्पादन में दुनिया में भारत पहले स्थान पर आता है। लेकिन जब बात इतनी उत्पादन की आती है तो भारत का नंबर दूसरा आता है। दुनिया में सबसे ज्यादा चीनी उत्पादन करने वाले देशों में टॉप पर ब्राज़ील है। इसके बाद भारत का नंबर आता है। इस समय केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में चीनी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।

टॉप 5 चीनी उत्पादक देशों की लिस्टचीनी उत्पादन में पहले स्थान पर ब्राजील है। दुनिया भर में उत्पादित होने वाली चीनी में अकेले ब्राज़ील सालाना 23.5% उत्पादन करता है। इसके बाद अगला नंबर भारत है जो हर साल 16.1% चीनी का उत्पादन करता है। इसके बाद यूरोपियन यूनियन मिलकर 8.3%, चीन 6.8%, थाईलैंड 6.1, अमेरिका 4.5 % और पाकिस्तान केवल 3.8% चीनी का उत्पादन करता है।
Hero Image