होर्मुज और लाल सागर के बाद अब ब्लैक सी में बढ़ रहा तनाव, भारत सरकार ने नाविकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बढ़ते भू राजनीतिक तनाव के कारण दुनिया भर की चिंताएं बढ़ती जा रही है। एक तरफ अमेरिका और ईरान के बीच जंग जारी है तो दूसरी तरफ रूस और यूक्रेन के बीच का युद्ध भी बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। रूस यूक्रेन तनाव के कारण अब ब्लैक सी संवेदनशील होता जा रहा है। जिसे देखते हुए भारत सरकार की तरफ से नाविकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। जहाजों पर काम करने वाले कर्मचारियों को सरकार की तरफ से कहा गया है कि वह काम पर जाने से पहले सतर्क रहें और गुजरने वाले इलाकों की जानकारी पहले ही हासिल कर लें।

ब्लैक सी में बना है खतरा
ब्लैक सी में बना है खतरा
- भारत के विदेश मंत्रालय की तरफ से एडवाइजरी जारी करके बताया गया है कि ब्लैक सी और उसके आसपास इस समय काफी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
- कमर्शियल जहाजों पर भी लगातार हमलों का खतरा बना हुआ है। हाल ही में यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर भी एक जहाज पर हमला किया गया, जिसमें भारतीय नाविक भी सवार थे।
- उस जहाज पर कुल चार भारतीय लोग थे, जिसमें से दो सुरक्षित मिल चुके हैं लेकिन दो अभी भी लापता हैं।
- इसी बीच भारत सरकार की तरफ से एडवाइजरी जारी करके कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति जहाज पर नौकरी करने जा रहे हैं तो उसके पहले स्थिति की जांच अवश्य कर लें।
- सरकारी एडवाइजरी के अनुसार नाविको को पहले ही मेडिकल सुविधा से लेकर बीमा सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन परिस्थितियों में निकासी जैसी नीतियों के साथ ही यह भी पता कर लेना चाहिए कि जिस यात्रा पर जा रहे हैं वह रोजगार की शर्तें अंतर्राष्ट्रीय समुद्री नियमों के अनुकूल है या नहीं।
- भारत के विदेश मंत्रालय के तरफ से जारी की गई जानकारी में यह भी बताया है कि अप्रैल 2026 से लेकर अब तक पांच भारतीय रूस और यूक्रेन वार के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। इसलिए सरकार ने नाविकों से सुरक्षित रहने और सावधानी बरतने की बात कही है।
Next Story