एक्सिस म्यूचुअल फंड फ्रंट-रनिंग केस में SEBI का एक्शन: पूर्व चीफ डीलर समेत 20 अन्य पर ₹7.5 करोड़ का जुर्माना, दो लोग बाजार से 7 साल के लिए बैन

Newspoint
एक्सिस म्यूचुअल फंड के पॉपुलर फ्रंट-रनिंग मामले में SEBI ने बड़ा एक्शन लिया है। मार्केट रेग्युलेटर ने पूर्व चीफ डीलर विरेश जोशी समेत 20 अन्य लोगों पर कुल 7.5 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि इन लोगों ने एक्सिस म्यूचुअल फंड के बड़े ऑर्डर से पहले ट्रेडिंग कर अवैध मुनाफा कमाया। इसके अलावा, विरेश जोशी और दुबई के ट्रेडर प्रिजेश कुरानी को 7 साल के लिए शेयर बाजार से भी बैन कर दिया गया है। SEBI की जांच में पाया गया कि विरेश जोशी सितंबर 2021 से मार्च 2022 के बीच एक्सिस म्यूचुअल फंड में चीफ डीलर थे। इस दौरान उन्होंने फंड के होने वाले बड़े ट्रेड से जुड़ी गोपनीय जानकारी का गलत इस्तेमाल किया। नियामक के मुताबिक, उन्होंने यह जानकारी दुबई में रहने वाले ट्रेडर प्रिजेश कुरानी के साथ शेयर की।
Hero Image