E20 पेट्रोल पर Meta और X के खिलाफ केस कर सकते हैं नितिन गडकरी, AI-डीपफेक से जुड़ा मामला
बार एंड बेंच के अनुसार केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को बॉम्बे हाई कोर्ट से इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल ( E20 Petrol ) के मामले में एआई डीप फेक वीडियो और अन्य प्रकार के डिजिटल कंटेंट के खिलाफ कार्यवाही करने की अनुमति मिल गई है। इसके बाद अब केंद्रीय परिवहन मंत्री मेटा, एक्स और गूगल जैसे प्लेटफार्म के खिलाफ कार्यवाही कर सकते हैं। हालांकि उनकी तरफ से यह बयान सामने नहीं आया है कि वे क्या कार्यवाही करने वाले हैं। यह अनुमति ऐसे समय पर मिली है जब सोशल मीडिया पर E20 पेट्रोल जनता पार्टी चर्चा में आ गई है।

Next Story