वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने India-US Trade Deal को लेकर किए जा रहे दावों का किया खंडन, कहा बातचीत प्रगति पर

Newspoint
भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है। हाल ही में रॉयटर्स की रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा था कि भारत ने अमेरिका के साथ जल्दबाजी में व्यापार समझौता करने से इनकार कर दिया है। इस पर अब केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल का बयान सामने आया है। दोनों का कहना है कि ट्रेड डिटेल में बातचीत प्रगति पर है।

पीयूष गोयल ने किया खंडनकेंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल रॉयटर्स की रिपोर्ट को न केवल भ्रामक और निराधार बताया बल्कि यह भी जानकारी थी कि दोनों देशों के बीच में सकारात्मक बातचीत चल रही है। इस समझौते को पूरा करने के लिए दोनों देशों की टीमों के द्वारा काम किया जा रहा है।
Hero Image


केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने अपनी पोस्ट में इस बात की भी जानकारी दी कि जून में अमेरिकी विदेश मंत्री जेमिसन ग्रीर जब दिल्ली दौरे पर थे तब उनके साथ अच्छी बैठक हुई। दोनों पक्ष ऐसा समझौता करना चाहते हैं जिसमें संतुलन हो। जिसे दोनों देशों के न केवल व्यवसायियों बल्कि श्रमिकों किसानों और उपभोक्ताओं को भी लाभ पहुंचे।

वाणिज्य सचिव ने क्या कहावाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल का कहना है कि इस व्यापार समझौते को लेकर फ्रेमवर्क तैयार हो चुका है। अभी बातचीत जारी है जिसमें प्रगति है। भारत को इस वार्ता में कोई भी चुनौती नजर नहीं आ रही है।