मलेशिया जाने वाले लोग दें ध्यान, अब बिना वीजा नहीं मिलेगी एंट्री, लागू होने जा रहे नए नियम
अबतक भारतीय लोग बिना वीजा के मलेशिया घूमने जा सकते थे लेकिन अब यह सुविधा जल्द ही खत्म होने जा रही है. दरअसल, मलेशिया के इमिग्रेशन विभाग (JIM) ने अब भारतीय यात्रियों के लिए बिना वीजा की सुविधा बंद करने का फैसला लिया है. ऐसे में अगर आपने जनवरी 2027 या उसके बाद मलेशिया जाने की योजना बनाई है, तो टिकट और होटल बुक करने के साथ वीजा की तैयारी भी शुरू कर दें. आइए जानते हैं डिटेल्स.
मलेशिया के लिए वीजा जरूरीमलेशिया के इमिग्रेशन विभाग (JIM) ने एक सूचना जारी कर बताया है कि भारतीय नागरिकों को दी जाने वाली वीजा छूट की सुविधा 1 जनवरी 2027 से खत्म कर दी जाएगी. इसका मतलब है कि नए साल के पहले दिन से मलेशिया जाने वाले भारतीय यात्रियों के पास वैध वीजा होना जरूरी होगा.

बता दें कि अभी तक भारतीय पासपोर्ट धारकों को मलेशिया जाने के लिए पहले से वीजा लेने की जरूरत नहीं पड़ती थी. इस सुविधा के चलते बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक मलेशिया घूमने जाते थे लेकिन नए नियम लागू होने के बाद यात्रियों को अपनी यात्रा से पहले वीजा के लिए आवेदन करना होगा और उसकी मंजूरी भी लेनी होगी.
अगले महीने से शुरू होंगे वीजा के आवेदनभारतीय यात्रियों के लिए राहत की बात यह है कि वीजा आवेदन की प्रक्रिया नए नियम लागू होने से पहले ही शुरू हो जाएगी. मलेशिया सरकार 1 दिसंबर 2026 से अपने ऑनलाइन पोर्टल MyVISA के जरिए आवेदन स्वीकार करना शुरू करेगी. इसका मतलब है कि अगर आप जनवरी 2027 में मलेशिया जाने की योजना बना रहे हैं, तो दिसंबर से ही वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं. यात्रियों को सलाह है कि आखिरी समय तक इंतजार न करें और यात्रा की तारीख को ध्यान में रखते हुए पहले ही आवेदन कर दें.
मलेशिया के इमिग्रेशन विभाग ने वीजा आवेदन करने वालों के लिए एक और जरूरी बात साफ की है. वीजा की प्रक्रिया के दौरान जमा की गई फीस किसी भी स्थिति में वापस नहीं की जाएगी. अगर आपका वीजा आवेदन खारिज हो जाता है, तब भी फीस वापस नहीं मिलेगी. इसके अलावा अगर आप खुद अपनी यात्रा का प्लान बदल देते हैं या सरकार वीजा से जुड़े नियमों में बदलाव कर देती है, तो भी जमा की गई रकम वापस नहीं होगी. ऐसे में आवेदन करने से पहले सभी जरूरी जानकारियां अच्छी तरह जांच लें. साथ ही यात्रा की तारीख और बाकी तैयारियों को लेकर भी सावधानी बरतें.
मलेशिया ने पहले भी बदले हैं वीजा से जुड़े नियममलेशिया ने हाल के महीनों में वीजा और यात्रा से जुड़े कई नियमों में बदलाव किए हैं. 1 अक्टूबर 2026 से एक नया नियम लागू किया गया था. इसके तहत अगर किसी वीजा आवेदन की स्थिति 'New Application' या 'Pending Payment' में सात कामकाजी दिनों से ज्यादा समय तक रहती है, तो आवेदन अपने आप खत्म हो जाएगा. यह नियम उन आवेदनों पर भी लागू है जो 1 सितंबर 2026 से पहले जमा किए गए थे. ऐसे आवेदकों को नए फॉर्म के साथ दोबारा आवेदन करना होगा.
इसके अलावा 1 सितंबर से मलेशिया ने 31 देशों के नागरिकों तक ही एक से ज्यादा बार प्रवेश की सुविधा वाले वीजा (Multiple Entry Visa) को सीमित कर दिया है. यह वीजा कारोबार, इलाज, शादी से जुड़े पर्यटन और फ्लाई-एंड-क्रूज जैसी खास यात्राओं के लिए दिया जाता है.
मलेशिया के इमिग्रेशन विभाग ने 16 नवंबर को विदेशी यात्रियों को एक और सलाह दी थी. विभाग ने कहा है कि मलेशिया आने वाले विदेशी नागरिकों को अपनी पूरी यात्रा के दौरान मान्य मेडिकल इंश्योरेंस रखना चाहिए. इसका कारण यह है कि मलेशिया में इलाज या दूसरी स्वास्थ्य सेवाओं पर होने वाला खर्च विदेशी यात्रियों को खुद उठाना होगा. विभाग ने MyTripPass नाम के प्लेटफॉर्म का भी सुझाव दिया है. इस प्लेटफॉर्म के जरिए मेडिकल इंश्योरेंस और आपातकालीन मदद से जुड़ी सुविधाएं मिल सकती हैं.

Next Story